विदेश जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। क्योंकि जल्द ही विदेशों में भी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिए भुगतान कर सकेंगे।
नई दिल्ली: विदेश जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। क्योंकि जल्द ही विदेशों में भी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिए भुगतान कर सकेंगे। इस प्रणाली के जरिये आप अपने स्मार्टफोन से तत्काल भुगतान कर सकते हैं। इस प्रणाली का संचालन नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) करता है। एनपीसीआई छह महीने के भीतर विदेश में भुगतान सेवा शुरू करने की कोशिश कर रहा है। अगले 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें अपने काम ये भी पढ़ें

यहां हो सकती सबसे पहले सुविधा
सबसे पहले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और सिंगापुर में यह सुविधा शुरू हो सकती है। जानकारी के मुताबिक एक वरिष्ठ बैंकर ने कहा कि दोनों देशों ने पहले ही रूपे कार्ड को अपना लिया है। अब यूपीआई भुगतान प्रणाली को वहां लागू करने का लक्ष्य है। इससे भारतीय लोग इन देशों में अपने डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड की तरह यूपीआई के जरिये भुगतान कर सकेंगे।
यूपीआई के जरिये सितंबर में हुए 95.5 करोड़ लेन-देन
वहीं दूसरी ओर बता दें कि एनपीसीआई के ताजा आंकड़ों के मुताबिक सितंबर में यूपीआई के जरिये 95.5 करोड़ लेन-देन हुए। यदि विदेश में भी इसका उपयोग होने लगे, तो भारत में भी इसके उपयोग में और बढ़ोतरी होगी। वहीं एक बैंकर ने कहा कि फेसबुक, गूगल और श्याओमी जैसी कई बहुराष्ट्रीय कंपनियां भी यूपीआई भुगतान क्षेत्र में कदम रखती जा रही हैं। इससे अन्य देशों में यूपीआई का उपयोग बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
जानें क्या है यूपीआई?
यूपीआई यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस एक अंतर बैंक फंड ट्रांसफर की सुविधा है, जिसके जरिए स्मार्टफोन पर फोन नंबर और वर्चुअल आईडी की मदद से पेमेंट की जा सकती है। फिलहाल, भारत में सबसे पॉपुलर पेमेंट्स सर्विस जैसे गूगल पे, पेटीएम और फोनपे यूपीआई की सुविधा दे रहे हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
