आज शुकवार को धनतेरस के दिन सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली।
नई दिल्ली: आज शुकवार को धनतेरस के दिन सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली। दिवाली के पहले दिन धनतेरस को सोने की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है। धनतेरस के दिन सोने में 220 रुपये की तेजी आई है। वहीं एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने का भाव 39,240 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। गौरतलब है कि सोना गुरुवार को 39,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

धनतेरस पर जुलरी की लिवाली में तेजी आने से सोने की कीमत में यह बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के सीनियर विश्लेषक तपन पटेल ने बताया है कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में भी 220 रुपये की बढ़त देखी गई हैं। उन्होंने बताया कि धनतेरस पर लोगों द्वारा जुलरी की खरीदारी करने से भाव में यह बढ़त हुई है।
भारत में आज से सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने के साथ ही चांदी में भी शुक्रवार को तेजी आई है। चांदी में धनतेरस पर 670 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। इस बढ़त के साथ अब एक किलो चांदी का भाव 47,680 रुपये हो गया है। गौरतलब है कि गुरुवार को चांदी 47,010 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से चांदी की कीमत में यह बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना चांदी
पांच दिवसीय दिवाली के पहले दिन धनतेरस का त्योहार भारत के उत्तरी और पश्चिमी भाग में शुक्रवार को मनाया गया है। इस दिन सोना, चांदी और अन्य कीमती वस्तुएं खरीदने की मान्यता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो न्यूयॉर्क में शुक्रवार को सोना बढ़त के साथ 1,506 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 18.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। पटेल ने कहा कि वैश्विक बाजार में अनिश्चितता के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications