जेफ बेजोस अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स का 'ताज', गंवा चुके हैं। जी हां अमेजन कंपनी के फाउंडर और सीईओ जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर शख्स नहीं रहे।
नई दिल्ली: जेफ बेजोस अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स का 'ताज', गंवा चुके हैं। जी हां अमेजन कंपनी के फाउंडर और सीईओ जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर शख्स नहीं रहे। बता दें कि अब उनकी जगह माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने ली है। मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में अमेजन के नतीजे खराब रहे, जिसके चलते बेजोस ने स्टॉक वैल्यू में तकरीबन 7 अरब डॉलर गंवा दिए। गुरुवार को अमेजन के शेयर 7 फीसदी गिरे, जिसके बाद बेजोस की संपत्ति 103.9 अरब डॉलर रह गई। बिल गेट्स की संपत्ति 105.7 अरब डॉलर है।

अमेजन के शेयर की कीमत 9 फीसदी घटी
इस साल तीसरी तिमाही में अमेजन की नेट इनकम में 26 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। फोर्ब्स के मुताबिक, 2017 के बाद कंपनी की कमाई में पहली बार गिरावट हुई है। गुरुवार को अमेजन के शेयर की कीमत 9 फीसदी घटकर 1,624 डॉलर प्रति शेयर रह गई। अप्रैल में जेफ बेजोस और उनकी पत्नी मैकेंजी बेजोस का तलाक तय हुआ। तलाक के सेटेलमेंट में मैकेंजी को जेफ के 36 अरब डॉलर के स्टॉक का अधिकार मिला।
इतिहास के सबसे अमीर व्यक्ति थे पिछले साल तक
बता दें कि अमेजन के चीफ बेजोस ने पिछले साल यानी 18 जुलाई 2018 को अमीरी के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। उस वक्त जेफ बेजोस की संपत्ति 150 अरब डॉलर के पार पहुंच गई थी। 150 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ वह आधुनिक इतिहास के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। हालांकि, उसके बाद से उनकी संपत्ति में लगातार गिरावट देखने को मिली। लेकिन, बीते गुरुवार को वह फिसलकर दूसरे पायदान पर पहुंच गए। हालांकि, इससे पहले उन्होंने अरबपति बिल गेट्स को पछाड़कर ही सबसे अमीर व्यक्ति का ताज हासिल किया था।
गेट्स दुनिया के सबसे पहले अमीर व्यक्तियों की सूची में थे शामिल
वहीं बिल गेट्स सबसे पहले 1987 में दुनिया के सबसे पहले अमीर व्यक्तियों की सूची में शामिल हुए थे। उनकी नेटवर्थ उस समय 1.25 अरब डॉलर की थी। बेजोस 1998 में फोर्ब्स की 400 अमीर अमेरिकी लोगों की सूची में शामिल हुए। उनका नेटवर्थ तब 1.6 अरब डॉलर था। 1995 से लेकर 2018 तक बिल गेट्स कई बार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने। 2018 में बेजोस ने बिल गेट्स को पहले पायदान से हटाकर अपनी जगह बनाई। 2018 में उनका नेटवर्थ 160 अरब डॉलर था। इतनी दौलत कमाने वाले वे दुनिया के पहले इंसान हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications