आज गुरुवार को सोने की कीमतों में इजाफा देखने को मिली, दूसरी ओर चांदी की चमक भी बढ़ी।
नई दिल्ली: आज गुरुवार को सोने की कीमतों में इजाफा देखने को मिली, दूसरी ओर चांदी की चमक भी बढ़ी। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने में 75 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके साथ अब सोने की कीमत 38,945 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं सिक्युरिटीज के अनुसार कमजोर रुपये और फेस्टिव डिमांड में तेजी आने के कारण सोने के भाव में यह तेजी देखी गई है। पिछले सत्र की बात करें, तो सोना बुधवार को 38,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

वहीं एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया है कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में भी 75 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि कमजोर रुपये और त्योहारी मांग बढ़ने से यह तेजी आई है। साथ ही उन्होंने बताया कि गुरुवार को रुपया एक डॉलर के मुकाबले 13 पैसे कमजोर होकर ट्रेंड कर रहा था।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने के साथ ही गुरुवार को चांदी के भाव में भी बढ़त दर्ज की गई है। चांदी में गुरुवार को 110 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार इस बढ़त से एक किलो चांदी की कीमत 46,520 रुपये हो गई है। गौरतलब है कि बुधवार को चांदी 46,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली बढ़ने से चांदी की कीमत में यह बढ़त देखने को मिली है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो सोने और चांदी दोनों में गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार को सोना न्यूयॉर्क में 1,490 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.52 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications