देश में पिछले कई दिनों से प्याज, टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं। इसी क्रम में मोदी सरकार ने प्याज, टमाटर की कीमतों को लेकर बड़ी घोषणा की है।
नई दिल्ली: देश में पिछले कई दिनों से प्याज, टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं। इसी क्रम में मोदी सरकार ने प्याज, टमाटर की कीमतों को लेकर बड़ी घोषणा की है। त्योहारी सीजन को देखते हुए सरकार प्याज, टमाटर की कीमतों में और कमी लाने जा रही है। आज 24 अक्टूबर यानी गुरुवार से ही टमाटर की कीमतों में कमी की शुरुआत हो जाएगी। दिल्ली में लोग टमाटर के बढ़ते दामों से परेशान हैं। देश के कई दूसरे हिस्सों में टमाटर की कीमतें 60 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं।

सरकार ने लोगों को टमाटर की बढ़ी कीमतों से राहत देने के लिए मदर डेयरी से टमाटर की कीमत में गुरुवार से प्रति किलोग्राम दो से तीन रुपये घटाने के लिए कहा है। मदर डेयरी के मालिकाना हक वाले सफल स्टोर पर वर्तमान में टमाटर की तीन किस्में बिक रही हैं। इनकी कीमत 30 रुपये से लेकर 55 रुपये प्रति किलोग्राम है। जबकि दिल्ली-एनसीआर में करीब 400 सफल स्टोर हैं।
इतना ही नहीं इसके अलावा सरकार ने मदर डेयरी, केंद्रीय भंडार और भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) से तुअर (अरहर) दाल को भी 80 से 85 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेचने के लिए कहा है। इन एजेंसियों से दाल के स्टॉक पर नजर रखने को भी कहा गया है। नाफेड से दिल्ली सरकार को तुअर दाल को 82 रुपये प्रति किलोग्राम में मुहैया कराने में कहा गया है। उपभोक्ता मामलों के सचिव अविनाश के. श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक में प्रमुख खाद्य सामग्री की कीमतों की समीक्षा की गयी। इसके बाद यह फैसला किया गया।
टमाटर की बढ़ी कीमतों के पीछे राज्यों में बारिश होना
बता दें कि टमाटर के मामले में मदर डेयरी को तीनों किस्म के टमाटर की कीमत 24 अक्टूबर से दो से तीन रुपये प्रति किलोग्राम कम करने का निर्देश दिया गया है। वहीं केंद्र सरकार ने अगले कुछ दिनों में दिल्ली में हाइब्रिड टमाटर की आपूर्ति बढ़ाने का भी फैसला किया है। हाइब्रिड टमाटर की गुणवत्ता बेहतर होती है और वह ज्यादा टिकाऊ भी होते हैं। टमाटर की बढ़ी कीमतों के पीछे वजह महाराष्ट्र और टमाटर उत्पादन वाले दूसरे राज्यों में बारिश को माना जा रहा है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश से टमाटर की आपूर्ति नहीं हो पाना भी एक वजह है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
