सरकारी कंपनी बीएसएनएल अगले 12-15 महीनों में भारत के अंदर 4 जी सर्विसेज के लिए 60000 मोबाइल साइट्स पेश करेगी। इस पर अनुमानित लागत 7200 करोड़ रुपये आएगी।
नई दिल्ली: सरकारी कंपनी बीएसएनएल अगले 12-15 महीनों में भारत के अंदर 4 जी सर्विसेज के लिए 60000 मोबाइल साइट्स पेश करेगी। इस पर अनुमानित लागत 7200 करोड़ रुपये आएगी। इस बात की जानकारी बीएसएनएल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर पीके पुरवार ने कही है। कंपनी पहले ही 4G सर्विसेज के लिए केरल, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के चुनिंदा शहरों में 10000 मोबाइल साइट्स इंस्टॉल कर चुकी है। अगले एक से डेढ़ महीने में इन सभी को एक्टिवेट कर देने की योजना है।

बीएसएनएल और एमटीएनएल के लिए रिवाइवल पैकेज को मिली मंजूरी
वहीं उन्होंने कहा कि नई लॉन्च की जाने वाली मोबाइल साइट्स ऐसे शहरों में लाई जाएंगी, जहां 4G हैंडसेट की पैठ ज्यादा है और बीएसएनएल के पास अच्छा कस्टमर बेस है। दूसरी ओर इस बात की भी जानकारी दें कि सरकार ने बुधवार को बीएसएनएल और एमटीएनएल के लिए रिवाइवल पैकेज को मंजूरी दे दी है। इसमें 15000 करोड़ रुपये सॉवरेन बॉन्ड के जरिए जुटाया जाना, 20140 करोड़ रुपये का 4जी स्पेक्ट्रम आवंटन, 29937 करोड़ रुपये वीआरएस पैकेज के लिए और 3674 करोड़ रुपये रेडियोवेव्स के आवंटन पर लगने वाले जीएसटी के लिए हैं।
सितंबर महीने के लिए सभी कर्मचारियों को वेतन का भुगतान
टेलिकॉम सेक्रेटरी अंशु प्रकाश ने कहा है कि बीएसएनएल और एमटीएनएल को 4जी सर्विसेज के लिए स्पेक्ट्रम एक महीने के अंदर आवंटित हो जाएगा। पुरवार के मुताबिक, दो महीने के अंदर 4जी नेटवर्क के लिए टेंडर जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि एमटीएनएल जहां केवल दिल्ली और मुंबई में परिचालन करती है वहीं बीएसएनएल देश के अन्य हिस्सों में काम करती है। जानकारी दें कि इस बीच, बीएसएनएल के प्रवक्ता संजय सिन्हा ने कहा कि कंपनी ने सितंबर महीने के लिए अपने सभी कर्मचारियों को वेतन का भुगतान कर दिया है। एमटीएनएल का अगस्त महीने का वेतन 24 अक्टूबर को देने की योजना है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications