धनतेरस के करीब आते ही घरेलू बाजार में सोने की मांग बढ़ी है जिसके कारण सोने के दाम में तेजी आई। आज सोना की कीमतों में इजाफा देखने को मिला।
नई दिल्ली: धनतेरस के करीब आते ही घरेलू बाजार में सोने की मांग बढ़ी है जिसके कारण सोने के दाम में तेजी आई। आज सोना की कीमतों में इजाफा देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु में रही तेजी के साथ ही घरेलू स्तर पर त्योहारी मांग आने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 175 रुपए चढ़कर 39,545 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया और इस दौरान चांदी 70 रुपए चमक कर 47 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार आज सोना हाजिर 6.10 डॉलर बढ़कर 1,493.75 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 4.70 डॉलर प्रति औंस चढ़कर 1,486.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी में नरमी रही। चांदी हाजिर 0.05 डॉलर उतर कर 17.55 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
घरेलू बाजार में जानें सोना चांदी की कीमत
स्थानीय बाजार में आज सोना स्टैंडर्ड 175 रुपए चढ़कर 39,545 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी लेकर 39,375 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,200 रुपए ग्राम के भाव पर स्थिर रही। चांदी हाजिर में कोई विशेष उतार चढ़ाव नहीं देखा गया। यह पिछले दिवस की तुलना में 70 रुपए मजबूत होकर 47,000 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा में 33 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और यह 45,348 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 920 रुपये और 930 रुपये प्रति सैकड़ा के भाव पर टिके रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 39,545 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 39,375 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 47,000रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 45,348 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई : 920 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई : 930 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 30,200 रुपए
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
