भारत में दोबारा आइकोनिक रेफ्रिजरेटर ब्रांड केल्विनेटर से वापसी करने जा रहा है।
नई दिल्ली: भारत में दोबारा आइकोनिक रेफ्रिजरेटर ब्रांड केल्विनेटर से वापसी करने जा रहा है। इसके लिए रिलायंस रिटेल ने केल्विनेटर फ्रिज की ओनर कंपनी इलेक्ट्रोलक्स कंपनी के साथ एक्सक्लूसिव ब्रांड लाइसेंसिंग, मैन्युफैक्चरिंग, मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए एक समझौता किया है। बता दें कि इलेक्ट्रोलक्स एक स्वीडिश अप्लाएंस मेकर कंपनी है। इसी के पास केल्विनेटर रेफ्रिजरेटर का ओनरशिप है।

रेफ्रिजरेटर के अलावा रिलायंस अन्य अप्लायंस की भी करेगा बिक्री
आपको बता दें कि रिलायंस और इलेक्ट्रोलक्स दोनों कंपनियों के बीच 10 साल का समझौता हुआ है। इसके तहत रिलायंस कंपनी केल्विनेटर रेफ्रिजरेटर को दोबारा लॉन्च करेगी, जिसकी नई टैगलाइन "द कूलेस्ट वन" हो सकती है। रिलायंस कंपनी इस फ्रिज का घरेलू स्तर पर निर्माण थर्ड पार्टी के जरिए करेगा। इतना ही नहीं रेफ्रिजरेटर के अलावा रिलायंस अन्य अप्लायंस जैसे वाशिंग मशीन, एसी, माइक्रोवेव, ओवन की भी बिक्री करेगा। रिलायंस की ओर से केल्विनेटर को बजट सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इसका मुकाबला बीपीएल, Koryo, Haier और Whirlpool से होगा।
रिलायंस रिटेल की करीब 8,200 स्टोर
बता दें कि रिलायंस रिटेल भारत में सबसे बड़ा कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक रिटेलिंग बिजनेस है। इसके करीब 8,200 स्टोर हैं। इसमें रिलायंस डिजिटल और रिलायंस जियो स्टोर शामिल हैं। कंपनी के पास शार्प टेलीविजन का एक्सक्लूसिव सेल्स डिस्ट्रीब्यूशन राइट है, जो अब अन्य मल्टी ब्रांड रिटेल सेटर से बेचा जा रहा है।
रिलायंस रिटेल के प्रमुख व्यवसायों में जबर्दस्त वृद्धि
दुनिया में सबसे कम समय में रिलायंस रिटेल 20 अरब डॉलर सालाना राजस्व कमाने वाली कंपनी बन गई है। इतना ही नहीं मंदी की चिंताओं के बावजूद रिलायंस रिटेल का एबिडा रिकॉर्ड 2,322 करोड़ रुपए पर जा पहुंचा। इसमें 66.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। रिलायंस रिटेल के कंज्यूमर लेक्ट्रॉनिक्स, किराना, फैशन और लाइफस्टाइल सहित सभी प्रमुख व्यवसायों में जबर्दस्त वृद्धि देखी गई। साथ ही इस तिमाही में मार्जिन में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछली 14 तिमाहियों में रिलायंस रिटेल का राजस्व 7 गुना और एबिडा 10 गुना बढ़ गया है। रिलायंस रिटेल 8,000 कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर चलाती है। अपने स्वामित्व वाले इतने अधिक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर चलाने वाली यह दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications