आज मंगलवार को सोना महंगा हुआ दूसरी ओर चांदी की चमक भी बढ़ी। मंगलवार को सोने की कीमतों में उछाल देखा गया।
नई दिल्ली: आज मंगलवार को सोना महंगा हुआ दूसरी ओर चांदी की चमक भी बढ़ी। मंगलवार को सोने की कीमतों में उछाल देखा गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, मांग बढ़ने की वजह से मंगलवार को सोने की कीमतों में 50 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आया और इसकी कीमतें 38,810 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के सीनियर उनालिस्ट तपन पटेल ने कहा कि 24 कैरट हाजिर सोने के मांग में तेजी आने से मंगलवार को इसकी कीमत में 50 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

वहीं उन्होंने कहा कि धनतेरस के त्योहार से पहले सोने के आभूषणों की खपत बढ़ने का अनुमान है। सोमवार को सोना 38,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। चांदी की कीमतों में भी मंगलवार को बढ़त देखी गई। दिल्ली में सोने की कीमत 160 रुपये की बढ़त के साथ 46,690 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। पिछले कारोबार के दौरान यह 46,530 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दूसरी ओर अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना 1,488 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी 17.64 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। पटेल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें मजबूती के साथ कारोबार कर रही थीं और लगभग 1,488 डॉलर प्रति औंस के दायरे में थीं। वैश्विक आर्थिक सुधार की चिंताओं से सोने की कीमतों में गिरावट की संभावनाएं काफी कम हैं। अमेरिका और चीन के कमजोर आर्थिक आंकड़े भी सोने की कीमतों में और गिरावट न आने की बड़ी वजह होगी।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी की खरीदारी करें पुण्य नक्षत्र में
आपको इस बात से भी अवगत करा दें कि अगर आप ज्वेलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो धनतेरस से पहले आज अच्छा पुण्य नक्षत्र का मुहूर्त बन रहा है। इस बार बाजार में आपको हल्के वजन की ज्वेलरी ज्यादा देखने को मिलेगी। धनतेरस से पहले भारतीय सर्राफा बाजार में इस बार हल्के आभूषणों की खास तैयारी की गई है, क्योंकि सोने और चांदी के भाव ऊंचे होने से हल्के आभूषणों में ग्राहकों की दिलचस्पी ज्यादा रहने की उम्मीद की जा रही है।
जानें क्या है पुण्य नक्षत्र
भारत में महंगी धातुओं की खरीद के लिए धनतेरस को शुभ-मुहूर्त माना जाता है। वहीं धनतेरस और पुण्य नक्षत्र के अवसर पर पूरे साल में सबसे ज्यादा सोने, चांदी और हीरे के आभूषणों की खरीद होती है। जानकारों की मानें तो आज के दिन सोना, चांदी, घर, वाहन और दुकान की खरीदारी बहुत फायदेमंद होती है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
