वित्त वर्ष 2020 की दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक को 112 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2020 की दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक को 112 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वहीं कॉरपोरेट टैक्स में बदलाव की वजह से वन टाइम टैक्स इंपैक्ट 2138 करोड़ रुपये रहा, जिसकी वजह से बैंक को घाटा हुआ। एक साल पहले की समान तिमाही में बैंक को करीब 790 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। जबकि जून तिमाही में बैंक का मुनाफा करीब 1370 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि इस दौरान बैंक के एनपीए में कमी आई है और एनआईएम 9 तिमाही में सबसे ज्यादा रहा है।

वहीं दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक का एनआईएम 3.51 फीसदी रहा है, जो पिछले 9 तिमाही में सबसे ज्यादा है। वित्त वर्ष 2020 की दूसरी तिमाही में बैंक की ब्याज आय 16.6 फीसदी बढ़कर 6,102 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। एक साल पहले की समान अवधि में बैंक की ब्याज आय 5,232.1 करोड़ रुपये रही थी।
बैंक का ग्रॉस एनपीए 5.25 फीसदी घटा
तिमाही आधार पर बैंक का ग्रॉस एनपीए 5.25 फीसदी से घटकर 5.03 फीसदी रहा है। जबकि नेट एनपीए 2.04 फीसदी से घटकर 1.99 फीसदी रहा है। रुपये में नेट एनपीए 11,037 करोड़ रुपये से मामूली बढ़कर 11,138 करोड़ रुपये रहा। जबकि इस दौरान ग्रॉस एनपीए 29,405 करोड़ रुपये से बढ़कर 29,071 करोड़ रुपये रहा है। वहीं दूसरी तिमाही में कंपनी के 4983 करोड़ रुपये के नए एनपीए सामने आए, जबकि पिछले तिमाही में 4798 करोड़ रुपये के नए एनपीए आए थे।
प्रोविजनिंग में आई कमी
तिमाही आधार पर एक्सिस बैंक की प्रोविजनिंग 3,814.6 करोड़ रुपये से घटकर 3,518.4 करोड़ रुपये रही है। एक साल पहले की समान अवधि में प्रोविजनिंग 2,927.4 करोड़ रुपये रही थी। तिमाही आधार पर बैंक की प्रोविजनिंग कवरेज रेश्यो 78 फीसदी से बढ़कर 79 फीसदी रही है।
कोटक महिंद्रा बैंक को 1725 करोड़ का मुनाफा
दूसरी ओर कोटक महिंद्रा बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा वित्त वर्ष 2020 की दूसरी तिमाही में करीब 51 फीसदी बढ़ गया है। इस दौरान बैंक को 1724.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। बता दें कि एक साल पहले की समान तिमाही में बैंक को 1141.6 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस दौरान बैंक की ब्याज आय में भी इजाफा हुआ है। और तो बैंक का एनपीए भी बढ़ा है। वित्त वर्ष 2020 की दूसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की ब्याज आय 25.2 फीसदी बढ़कर 3,349.6 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में बैंक की ब्याज आय 2,676.3 करोड़ रुपये रही थी। जबकि, कंसो ब्याज आय 24.2 फीसदी बढ़कर 4,364.4 करोड़ रुपये रही है। यह एक साल पहले की समान अवधि में 3512.7 करोड़ रुपये रही थी।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications