देश की फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन यानी तेजस ट्रेन पहली बार लेट हो गई है, जिससे अब सरकार के वादे के अनुसार यात्रियों को मुआवजा दिया जाएगा। लखनऊ जंक्शन पर गुरुवार रात कृषक एक्सप्रेस के दो कोच डिरेल होने से शुक्रवार सुबह तक ट्रेनों का संचालन अस्त-व्यस्त रहा। इस कारण पहली बार नई दिल्ली जाने वाली 82501 तेजस एक्सप्रेस पौने 3 घंटे लेट हो गई। ऐसे में आईआरसीटीसी ने वादे के अनुसार यात्रियों को मुआवजे दिलवाने का फैसला किया है। तो वहीं, डिरेलमेंट के कारण कृषक एक्सप्रेस 10 घंटे लेट हो गई। उसके अलावा लखनऊ मेल, पुष्पक एक्सप्रेस और चंडीगढ़ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें लेट हो गईं।

आपको बता दें कि देश में पहली बार किसी ट्रेन के लेट होने पर यात्रियों को मुआवजा मिलेगा। आईआरसीटीसी के चीफ रीजनल मैनेजर अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि कृष्ण एक्सप्रेस के डिरेलमेंट के कारण लखनऊ जंक्शन से यह ट्रेन पौने तीन घंटे देरी से रवाना हुई। वहीं दिल्ली पहुंचते-पहुंचते यह सवा तीन घंटे लेट हो गई। वापसी में भी यह ट्रेन नई दिल्ली से लगभग दो घंटे लेट रवाना हुई।
ऐसे में आईआरसीटीसी अपने वादे के अनुसार यात्रियों को बीमा कंपनी से 250-250 रुपये मुआवजा दिलाएगी। आईआरसीटीसी ने इसके लिए सभी यात्रियों के मोबाइल नंबर पर लिंक भेज दिया है। इस लिंक पर यात्री क्लेम के लिए दावा कर सकते हैं। क्लेम मिलने पर इंश्योरेंस कंपनी क्लेम का भुगतान करेगी।
ऐसे में कृषक एक्सप्रेस के यात्रियों को शुक्रवार पूरी रात लखनऊ जंक्शन के प्लेटफॉर्मों पर जगना पड़ा। यह ट्रेन रात 11:10 बजे के बजाए सुबह 09:10 बजे रवाना हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में यात्री सिटी स्टेशन और बादशाहनगर स्टेशन सहित रास्ते के अन्य स्टेशनों पर ट्रेन का इंतजार करते रहे हैं। एनईआर की लापरवाही से यात्रियों को सही जानकारी नहीं मिल सकी। पहले दो घंटे फिर तीन घंटे और उसके बाद लेट चलने का अपडेट करना ही बंद कर दिया। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
