नई दिल्ली। मानसून की विदाई के बाद देश की प्रमुख मंडियों में प्याज, टमाटर समेत हरी सब्जियों की आवक में सुधार होने की संभावनाओं के बीच इनकी आसमान छूती महंगाई पर ब्रेक जरूर लग गया है, लेकिन खुदरा कीमतें अभी भी इतनी ऊंची है कि रसोई का बजट बिगड़ गया है। इसमें लहसुन के दाम आसमान पर पहुंचने से मुश्किल और बढ़ी है और गृहणियों के किचेन का बजट दोगुना बढ़ गया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सब्जियों की महंगाई दर बीते महीने सितंबर में 15 फीसदी बढ़ी है वहीं खुदरा दुकानों पर सब्जियों के दाम दोगुना से ज्यादा बढ़े हैं।
प्याज और टमाटर की कीमतों को नियंत्रण में रखने की सरकार की कोशिशों के बावजूद देश के प्रमुख शहरों में उपभोक्ताओं को प्याज 50 रुपये प्रति किलो से ऊपर के भाव पर मिल रहा है और टमाटर 60-80 रुपये किलो बिक रहा है। लहसुन 250-300 रुपये प्रति किलो है। अन्य हरी सब्जियों के दाम भी काफी ऊंचे हैं। इधर, आलू के दाम में भी वृद्धि होने लगी है।

मंडावली निवासी गृहणी सारिका ने बताया कि दो महीने पहले जितनी सब्जियां 500 रुपये में आती थीं, उतनी ही सब्जियों के लिए अब 1,000 रुपये से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है, जिससे किचेन का बजट बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि टमाटर, प्याज और लहसुन के दाम में वृद्धि तो हुई ही है, लौकी, गोभी, परवल व अन्य हरी सब्जियों के दाम भी काफी बढ़ गए हैं।
उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की वेबसाइट पर दी गई खाद्य वस्तुओं की खुदरा कीमत सूची के अनुसार, शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली में प्याज का खुदरा भाव 52 रुपये किलो था, जबकि पिछले महीने 18 सिंतबर को भी प्याज का भाव 52 रुपये किलो ही था। हालांकि इस एक महीने के दौरान मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, प्याज का खुदरा भाव 60 रुपये प्रति किलो तक उछला।
इस कीमत सूची के अनुसार, टमाटर का खुदरा भाव दिल्ली में शुक्रवार को 56 रुपये प्रति किलो था जबकि एक महीने पहले 18 सिंबर को 36 रुपये किलो था। इस प्रकार पिछले महीने के मुकाबले टमाटर अभी भी 20 रुपये महंगा है, जबकि पिछले दिनों टमाटर का दाम 60 रुपये किलो तक उछला। मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि दिल्ली में मदर डेयरी ने अपने सफल आउटलेट पर 55 रुपये प्रति किलो से ऊंचे भाव पर टमाटर नहीं बेचने का आश्वासन दिया है।
एपीएमसी (एग्रीक्चर प्रोड्यूस मार्केट कमेटी) की आधिकारिक कीमत सूची के अनुसार, दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी में प्याज का थोक भाव शुक्रवार को 17.50-35 रुपये प्रति किलो था जबकि आवक 703.5 टन थी। वहीं, टमाटर का थोक भाव 12-40 रुपये प्रति किलो था और आवक 349.7 टन थी। आजादपुर मंडी में आलू का थोक भाव 6-24 रुपये प्रति किलो था जबकि इसकी आवक 1,478.1 टन थी।
आजादपुर एपीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि प्याज और टमाटर के प्रमुख उत्पादक प्रदेशों में खेतों से पानी उतरने के बाद अब आने वाले दिनों में इनकी आवक में सुधार होने की उम्मीद है।
इसी हफ्ते जारी खुदरा महंगाई दर के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बीते महीने सितंबर में सब्जियों की महंगाई दर में सितंबर 2018 के मुकाबले 15.40 फीसदी की वृद्धि हुई जबकि खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर में 5.11 फीसदी का इजाफा हुआ।
यह भी पढ़ें : आरबीआई : कहीं आपका 500 रु का नोट नकली तो नहीं, चल रहा पाक का खेल
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
