जियो फाइबर को टक्कर देने के लिए देश की सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने अपने प्लान में बदलाव किया है। अब 10 मिलियन से भी ग्राहकों की बड़ी वायर्ड सेवा प्रोवाइडर कंपनी बीएसएनएल कई राज्यों में केबल टीवी ऑपरेटरों के साथ साझेदारी कर रही है। बीएसएनएल पहले से ही कई क्षेत्रों में ग्राहकों को ब्रॉडबैण्ड और लैंडलाइन सेवाएं उपलब्ध कराता है और अब केबल टीवी ऑपरेटरों की मदद से कंपनी एक ही बिल के अंदर तीन सेवाएं देगी।

टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के अनुसार, बीएसएनएल ने पहले खेप में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, कर्नाटक और गुजरात जैसे कुछ राज्यों में केबल टीवी सेवा प्रोवाइडर्स के साथ साझेदारी की है। मिली जानकारी के अनुसार बीएसएनएल केबल टीवी निर्माताओं को एक नया बॉक्स लाने में मदद करेगा, जिसमें JioFiber के ONT बॉक्स जैसी तीनों सेवाएं मिलेंगी।
बीएसएनएल के 10 मिलियन से भी ज्यादा वायर्ड ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स हैं। लेकिन ग्राहकों के जुड़ने की रफ्तार थोड़ी धीमी है। खासतौर पर पिछले दो सालों में स्थिति थोड़ी ज्यादा बिगड़ी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नए JioFiber बंडल प्लान के साथ जियो 6 महीने से भी कम समय में BSNL से आगे बढ़ सकता है।
वर्तमान समय में बीएसएनएल ग्राहकों को लैंडलाइन और ब्रॉडबैण्ड प्लान उपलब्ध कर रहा है। लेकिन जियोफाइबर में लैंडलाइन, ब्रॉडबैण्ड और केबल टीवी सेवाएं 699 रुपये की कीमत के साथ दी जा रही हैं। हालांकि जियोफाईबर ग्राहकों को लाइव टीवी देखने के लिए अलग से एलसीओ कनेक्शन लेना होगा। ऐसे में केबल टीवी ऑपरेटरों के साथ साझेदारी के बाद बीएसएनएल लगभग इसी तरह की कीमत में ट्रिपल प्ले सेवाएं उपलब्ध करा पाएगा।
प्लान के तहत बीएसएनएल जियोफाईबर की तरह 100 एमबीपीएस की स्पीड में इंटरनेट शायद ही उपलब्ध कराएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीएसएनएल के नए ट्रिपल प्ले प्लान की कीमत 700 रुपये तक हो सकती है। कंपनी की ये सेवा नवंबर के अंत तक शुरू की जा सकती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
