शनिवार को सोने के दाम स्थिरता देखने को मिली, चांदी की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली।
नई दिल्ली: शनिवार को सोने के दाम स्थिरता देखने को मिली, चांदी की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली। विदेशों में कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच घरेलू स्तर पर डॉलर की तुलना में रुपए में रही मजबूती के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 39,670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा जबकि त्योहारी मांग के बल पर चांदी 400 रुपए की छलांग लगाकर 47 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम में बढ़त
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार सप्ताहांत पर सोना हाजिर बढ़त के साथ 1,490.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 1,489.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी में तेजी रही। चांदी हाजिर बढ़कर 17.51 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
स्थानीय बाजारों में सोने के दाम स्थिर
स्थानीय बाजार में आज सोना स्टैंडर्ड 39,670 रुपए प्रति दस ग्राम स्थिर रहा। सोना बिटुर भी 39,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर टिका रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,200 ग्राम के भाव पर स्थिर रही। चांदी हाजिर 400 रुपए की उछाल लेकर 47 हजार रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। हालांकि त्योहार के बाद कीमतों में नरमी आने के मद्देनजर चांदी वायदा 147 रुपए टूटकर 45,453 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 920 रुपए और 930 रुपए प्रति सैकड़ा के भाव पर टिके रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम: 39,670 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम: 39,500 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 47,000 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम: 45,453 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई: 920 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई: 930 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम: 30,200 रुपए
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications