माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला की सैलरी में हुई बड़ी बढ़ोतरी। उनकी वार्षिक आय 2018-19 में 66 प्रतिशत बढ़कर 4.29 करोड़ डॉलर (304.59 करोड़ रुपये) पर पहुंच गई।
नई दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला की सैलरी में हुई बड़ी बढ़ोतरी। उनकी वार्षिक आय 2018-19 में 66 प्रतिशत बढ़कर 4.29 करोड़ डॉलर (304.59 करोड़ रुपये) पर पहुंच गई। इस दौरान माइक्रोसॉफ्ट के वित्तीय परिणाम काफी अच्छे रहे हैं। जानकारी के मुताबकि नडेला का वेतन 23 लाख डॉलर (16.33 करोड़ रुपये) है। बता दें कि उनकी आय में ज्यादातर हिस्सा शेयरों का रहा है। वहीं उन्हें शेयरों पर 2.96 करोड़ डॉलर (210.16 करोड़ रुपये) की कमाई हुई, जबकि 1.07 करोड़ डॉलर (75.97 करोड़ रुपये) गैर-शेयर प्रोत्साहन योजना से प्राप्त हुए। शेष 1,11,000 डॉलर (78.81 करोड़ रुपये) की कमाई अन्य प्राप्तियों से हुई।

2014 में सत्या नडेला बने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ
माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला का जन्म हैदराबाद में हुआ है। नडेला की कमाई वित्त वर्ष 2017-18 में 2.58 करोड़ डॉलर रही थी। जबकि नडेला 2014 में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बने थे। उनके कार्यकाल में माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड कंप्यूटिंग में एक बड़ी ताकत बनकर उभरा है।
शेयरों की कीमत में हुई वृद्धि
बता दें कि कंपनी ने अपना कारोबारी लक्ष्य हासिल किया साथ ही उसके शेयरों की कीमत में वृद्धि हुई जिसकी वजह से बोर्ड ने नडेला के कंपेनसेशन में बढ़ोतरी की। हालांकि, इसकी तुलना 2014 के कंपेनसेशन से की जाए तो यह करीब उसका आधा है। तब नडेला को 8.43 करोड़ डॉलर मिले थे। हालांकि अनुमान के मुताबिक, नडेला की मौजूदा नेटवर्थ 2100 करोड़ रुपये है।
कंपनी का मार्केट कैप 509 अरब डॉलर बढ़ा
देखा जाए तो नडेला ने कस्टमर्स के साथ कंपनी का भरोसा बढ़ाने सहित कई रणनीतियों के जरिए कंपनी को बढ़ाया है। कंपनी ने अपनी एनुअल रिपोर्ट में भी लिखा है कि सत्या नडेला के इंटेलिजेंट क्लाउड के बेहतरीन एग्जिक्यूशन से कंपनी को काफी फायदा हुआ है। नडेला की लीडरशिप में पिछले 5 साल में कंपनी का मार्केट कैप 509 अरब डॉलर बढ़ा, इस दौरान कंपनी के टोटल शेयरहोल्डर रिटर्न में 97 फीसद की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी रिपोर्ट में इसका जिक्र भी किया। माइक्रोसॉफ्ट का मौजूदा मार्केट कैप 1072 अरब डॉलर और एप्पल का 1059 अरब डॉलर है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
