सोने की कीमत में आज फिर आई गिरावट, दूसरी ओर चांदी की कीमत स्थिर रहा।
नई दिल्ली: सोने की कीमत में आज फिर आई गिरावट, दूसरी ओर चांदी की कीमत स्थिर रहा। विदेशों में पीली धातु में रही नरमी और घरेलू स्तर पर डॉलर की तुलना में रुपए में रही मजबूती के बल पर दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 10 रुपए टूटकर 39,670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा और मांग सुस्त पडऩे के दबाव में चांदी 46600 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही।

लगातार दूसरा दिन है सोने के दाम में गिरावट आई है। जानकारों की मानें तो आज रुपए में डॉलर के मुकाबले तेजी देखने को मिली है। वहीं अमरीका और चीन के बीच ट्रेड डील होने के कारण निवेशकों ने सोने में दिलचस्पी कम दिखाई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सुस्त
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 3.85 डॉलर उतर कर 1,488.60 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी 1.30 डॉलर उतर कर 1,489.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी में नरमी रही। चांदी हाजिर 0.07 डॉलर गिरकर 17.45 डॉलर प्रति औंस बोली गई। इसका महत्वपूर्ण कारण ब्रैग्जिट डील में युरोपियन युनियन का सकारात्मक रुख और अमरीका-चीन के बीच ट्रेड डील को माना जा रहा है।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
स्थानीय बाजार में सोने में मामूली कटौती
दूसरी ओर वहीं स्थानीय बाजार में चार दिनों की तेजी के बाद आज सोना स्टैंडर्ड 10 रुपए टूटकर 39,670 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतना ही उतरकर 39,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,200 ग्राम के भाव पर स्थिर रही। चांदी हाजिर 46,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। चांदी वायदा 369 रुपए की तेजी के साथ 45,600 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 920 रुपए और 930 रुपए प्रति सैकड़ा के भाव पर टिके रहे। भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम: 39,670 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम: 39,500 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 46,600 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम: 45,600 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई: 920 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई: 930 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम: 30,200 रुपए
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications