भारतीय स्टेट बैंक के लाख कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर है। बैंक ने बुधवार को 'एसबीआई कार्ड पे' सुविधा लॉन्च करने की घोषणा की।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक के लाख कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर है। बैंक ने बुधवार को 'एसबीआई कार्ड पे' सुविधा लॉन्च करने की घोषणा की। इस फीचर का इस्तेमाल करते हुए ग्राहक मोबाइल फोन के जरिए पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) पर कॉन्टैक्टलेस पेमेंट कर सकते हैं। 'एसबीआई कार्ड पे' से नियर फील्ड कॉम्युनिकेशन (एनएफसी) वाले पीओएस पर मोबाइल पर टैप करते ही पेमेंट कर सकेंगे। इसके लिए पास में क्रेडिट कार्ड रखने और पिन डालने की जरूरत नहीं होगी।

जानें क्या कहा बैंक ने?
बैंक की ओर से कहा गया है, 'भारत में यह अपनी तरह का पहला पेमेंट सॉल्यूशन है। यह एसबीआई कार्ड मोबाइल ऐप का हिस्सा है, जो ग्राहकों को काफी सुविधा देगा। ग्राहक क्रेडिट कार्ड अकाउंट को मैनेज करने के साथ कॉन्टैक्टलेस पेमेंट भी कर सकेंगे।
अपनी इच्छा के अनुसार ग्राहक कर सकेंगे ट्रांजैक्शन
एसबीआई कार्ड के एमडी और सीईओ हरदयाल प्रसाद ने कहा कि एसबीआई कार्ड पे ग्राहकों को इच्छा अनुसार प्रति ट्रांजैक्शन और डेली ट्रांजैक्शन लिमिट तय करने की छूट देगा। अभी दूसरे एचसीई वाले ऐप ग्राहकों को 2000 रुपए तक प्रति ट्रांजैक्शन और प्रतिदिन 10 हजार रुपए तक ही ट्रांजैक्शन की अनुमति देते हैं।'
इस तरह से कर सकेंगे इस्तेमाल कार्ड का इस्तेमाल
एसबीआई कार्ड पे का इस्तेमाल करने के लिए कार्ड होल्डर्स को एसबीआई कार्ड मोबाइल ऐप पर अपने कार्ड को एक बार रजिस्टर करना होगा। कार्ड का रजिस्ट्रेशन होने के बाद ग्राहकों के लिए पेमेंट करना बहुत आसान हो जाएगा। फोन को अनलॉक करके मोबाइल को पॉइंट ऑफ सेल टर्मिनल के नजदीक लाते ही पेमेंट हो जाएगा। बता दें कि इस सुविधा को वीजा प्लैटफॉर्म पर लॉन्च किया गया है और यह किसी भी एंड्रायड स्मार्टफोन पर यूज किया जा सकता है जिसमें एंड्रॉयड ओस किटकैट वर्जन 4.4 और इससे ऊपर के ओएस होंगे। एसबीआई कार्ड के ग्राहकों की संख्या करीब 90 लाख है और करीब 17% मार्केट शेयर पर कब्जा है।
1 अक्टूबर बैंक ने किया है ये बदलाव
दूसरी ओर बता दें कि एसबीआई बैंक ने 1 अक्टूबर से एवरेज मंथली बैलेंस, जमा, निकासी, एनईएफटी, आरटीजीएस और एटीएम जैसी सुविधाओं के लिए लगने वाले शुल्क में कई बदलाव किए हैं। ये सारे बदलाव एक अक्टूबर से लागू हो गए हैं।
वहीं बैंक एक अक्टूबर से 10,000 तक के एनईएफटी ट्रांजेक्शन पर 2 रुपये और जीएसटी, 10 हजार से 1 लाख के बीच के एनईएफटी ट्रांजेक्शन पर 4 रुपये और जीएसटी, एक लाख से 2 लाख तक के एनईएफटी ट्रांजेक्शन पर 12 रुपये और जीएसटी व 2 लाख रुपये से अधिक के एनईएफटी ट्रांजेक्शन पर 20 रुपये प्लस जीएसटी शुल्क के रूप में लेगा। बचत बैंक खाताधारक को 8 फ्री ट्रांजेक्शन मिलेंगे। इसमें 5 ट्रांजेक्शन एसबीआई एटीएम और तीन ट्रांजेक्शन दूसरे बैंक के एटीएम के होंगे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
