सितंबर महीने का व्यापार घाटे का आंकड़ा सरकार ने प्रस्तुत कर दिया है। जी हां सितंबर महीने में भारत का व्यापार घाटा कम होकर 10.86 अरब डॉलर रहा। यह 7 महीने का निम्नतम स्तर है। पिछले साल सितंबर में व्यापार घाटा 14.95 अरब डॉलर था। सितंबर में देश का निर्यात 6.57 प्रतिशत घटकर 26 अरब डॉलर रहा। मुख्य रूप से पेट्रोलियम, इंजीनियरिंग, लेदर, केमिकल और रत्न एवं आभूषण जैसे प्रमुख क्षेत्रों से निर्यातत में गिरावट का असर कुल निर्यात पर पड़ा।

आपको बता दें कि मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, आलोच्य माह में देश का आयात भी 13.85 प्रतिशत घटकर 36.89 अरब डॉलर रहा। आशत में इतनी गिरावट अगस्त 2016 के बाद दर्ज की गई है। उस वक्त 14 प्रतिशत गिरा था। कुल 30 प्रमुख निर्यात क्षेत्रों में से 22 में गिरावट दर्ज की गई। रत्न और आभूषण, के सामान और पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात में क्रमशः 5.56 प्रतिशत, 6.2 प्रतिशत और 18.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
तो वहीं सितंबर महीने में तेल की मात्रा 18.33 प्रतिशत घटकर 8.98 अरब डॉलर रही, जबकि गैर-तेल की मात्रा 12.3 प्रतिशत घटकर 27.91 अरब डॉलर रही। सोने का आयात भी सितंबर महीने में 50.82 प्रतिशत घटकर 1.27 अरब डॉलर रहा। संचयी रूप से इस वर्ष अप्रैल-सितंबर के दौरान निर्यात 2.39 प्रतिशत घटकर 159.57 अरब डॉलर, जबकि आयात 7 प्रतिशत घटकर 243.28 अरब डॉलर रहा।
इसके अलावा भारत का सेर्विस एक्सपोर्ट चालू वित्त वर्ष के अगस्त महीने में 10.4 प्रतिशत बढ़कर 18.24 अरब डॉलर रहा। रिजर्व बैंक के मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार सेवा खर्च या प्राप्ति 2018 के इसी महीने में 16.53 अरब डॉलर था। इस साल जुलाई में यह 19.08 अरब डॉलर था। केंद्रीय बैंक के भारत के अंतरराष्ट्रीय सर्विस एक्सपोर्ट पर मासिक आंकड़ों के अनुसार सर्विस इंपोर्ट या भुगतान अगस्त 2019 में 12 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल के इसी महीने के 10.35 अरब डॉलर के मुकाबले 16 फीसदी अधिक है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
