भारतीय रेलवे कमाई करने के लिए एक अनूठा प्लान बनाने जा रही है। जी हां रेलवे अब प्रमोशनल कार्यों के लिए ट्रेनों की बुकिंग करेगा। इस प्रमोशन को प्रमोशन ऑन व्हील्स का नाम दिया गया है, जिसके तहत स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग की जा सकेगी। इस बात की जानकारी देते हुए रेलवे ने कहा कि प्रमोशन ऑन व्हील्स के तहत विज्ञापन गतिविधियों, कला, संस्कृति, फिल्मों, टेलीविजन कार्यक्रमों, खेल इत्यादि के प्रचार के लिए विशेष ट्रेन उपलब्ध होंगी। आपको बता दें कि अक्षय कुमार अभिनीत हाउसफुल 4 के निर्माता अपनी फिल्म के प्रचार के लिए पहले ही एक ट्रेन बुक कर चुके हैं।

आपको बता दें कि रेलवे की यह योजना ज्यादा से ज्यादा रेवेन्यू बढ़ाने के प्रयासों के तहत देखी जा रही है। ऐसी पहली प्रमोशन ऑन व्हील्स ट्रेन की बुकिंग अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 के लिए की जा चुकी है। आईआरसीईटी और पश्चिम रेलवे द्वारा संचालित पहली विशेष प्रमोशन ऑन व्हील्स ट्रेन हाउसफुल 4 की टीम के साथ समन्वय कर हस्तियों और मीडिया कर्मियों को लेकर बुधवार को मुंबई सेंट्रल से रवाना होगी और गुरूवार: नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 8 डिब्बे होंगे।
ट्रेन के प्रमोशन के लिए पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रवीन्द्र भाकर के अनुसार ट्रेन कई राज्यों और सूरत, वड़ोदरा और कोटा जैसे महत्वपूर्ण जिलों से होकर गुजरेगी। रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस पहल के तहत रेलवे ने कई प्रोडक्शन हाउसेज से संपर्क किया था, जिनकी नई फिल्में आ रही हैं। रेलवे ने देशभर में प्रचार के लिए इन एफटीआर (फुल टैरिफ रेट्स) ट्रेनों के इस्तेमाल का उन्हें ऑफर दिया।
भारतीय रेलवे हमेशा कुछ नया और अलग करने की कोशिश में रहता है, जिससे न केवल रेलवे को फायदा मिलता है बल्कि आम आदमी को भी इससे फायदा मिलता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
