ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब अमेजन के ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म से आप इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों, मोबाइल फोन और अन्य गैजेट्स के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर भी खरीद सकेंगे।
नई दिल्ली: ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब अमेजन के ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म से आप इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों, मोबाइल फोन और अन्य गैजेट्स के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर भी खरीद सकेंगे। कोयंबटूर स्थित इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी एंपेयर व्हीकल्स ने अमेजन के ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस में अपने स्कूटरों की उपलब्धता के बारे में ऐलान किया है। बता दें कि एंपेयर व्हीकल्स ग्रीव्स कॉटन कंपनी की सहयोगी कंपनी है।

फेस्टिव सीजन में खरीद पर मिलेंगे ज्यादा ऑफर्स
यह पहली बार है जब अमेजन अपने प्लेटफॉम पर स्कूटर की बिक्री कर रहा है। फेस्टिव सीजन में इन ई-स्कूटरों की खरीद पर आपको कंपनी और अमेजन दोनों की तरफ से ऑफर्स दिए जाएंगे। चुनिंदा शहरों में कस्टमर्स ई-स्कूटर की विस्तृत रेंज में से अपनी पसंद का स्कूटर खरीद सकेंगे।
10 शहरों में खरीद सकेंगे व्हीकल
जैसे ही ग्राहक अमेजन पर एंपेयर के ई-स्कूटर खरीदेंगे, उनके पास एक पेमेंट कंफर्मेशन वाउचर आएगा। ग्राहक इसके बाद संबंधित डीलर प्वाइंट पर जाकर व्हीकल को पिक कर सकेंगे। ग्राहक एंपेयर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के Zeal, V-48 LA, Magnus 60, Reo LA और REO Li मॉडल्स को 10 शहरों में खरीद सकेंगे। जल्द ही और भी शहरों में इन स्कूटर्स की बिक्री शुरू होगी।
ई-स्कूटर सेगमेंट 200 फीसदी से ज्यादा की कर रहा ग्रोथ
भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट, टू-व्हीलर सेगमेंट का एक छोटा हिस्सा है। लेकिन सोसायटी ऑफ मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (SMEV) के अनुमान के मुताबिक यह ई-स्कूटर सेगमेंट 200 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ दर्ज कर रहा है। भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में एंपेयर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की अच्छी मौजूदगी है।
अमेजन सेल का आज आखिरी दिन
दूसरी ओर आपको बता दें कि अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल का आज आखिरी दिन है। आज आप अपने या अपने किसी परिवार वाले के लिए स्मार्टफोन समेत कोई अन्य डिवाइस खरीद सकते हैं। यहां आपको डिवाइसेज पर फ्लैट डिस्काउंट से लेकर एक्सचेंज और कई बैंक ऑफर्स तक मिल जाएंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications