एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 4,355 करोड़ के घोटाले के बाद पंजाब और महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (PMC) बैंक में निकासी प्रतिबंध लगा दिया है। तो वहीं टेंशन में जी रहे अब तक 3 खाताधारकों ने अपनी जान गंवा दी है।
इसमें से 2 खाताधारकों संजय गुलाटी और फत्तोमल पंजाबी की हार्ट अटैक से मौत हुई है। वहीं 39 वर्षीय खाताधारक और डॉ ने वर्सोवा इलाके में अपने घर में कथित रूप से आत्महत्या कर ली। फिलहाल, एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को नहीं लगता है कि यह आत्महत्या का संबंध पीएमसी बैंक के संकट और हजारों जमाकर्ताओं पर आयी वित्तीय परेशानी है।

आपको बता दें कि मुंबई के ओशिविरा इलाके में रहने वाले संजय गुलाटी बैंक पर लगायी गयी पाबंदियों के खिलाफ कल प्रदर्शन करने गये थे और जब वह घर लौटे तो हृदय गति रुकने के कारण मौत हो गयी और मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। गुलाटी के इस बैंक के खाते में लगभग 90 लाख रुपये जमा हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि चुनाव के बाद वह इस मुद्दे को केंद्र सरकार के पास ले जाएंगे और अनुरोध करेंगे कि वह खाताधारकों का पैसा वापस लौटाने में केंद्र की मदद करे।
रिर्पोट के अनुसार अधिकारी ने बताया कि वरसोवा के मॉडल टाउन इलाके में अपने पिता के साथ रह रही डॉ निवेदिता बिजलानी (39) ने सोमवार रात को नींद की अधिक गोलियां खा लीं। उन्होंने कहा, आत्महत्या की वजह का पता लगाया जाना अभी बाकी है। उसका पीएमसी बैंक में खाता तो था लेकिन हमें ऐसा नहीं लगता कि यह (मृत्यु का) संबंध बैंक के संकट से है। उन्होंने कहा कि बिजलानी पिछले कुछ वर्षों से अवसादग्रस्त थीं और उन्होंने पिछले साल मार्च में अमेरिका में खुदकुशी करने की कथित तौर पर कोशिश की थी।
तो वहीं पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक के खाताधारक फत्तोमल पंजाबी का मंगलवार को निधन हो गया। उनके परिवार ने आरोप लगाया कि वह पीएमसी बैंक में संकट के बाद तनाव में थे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
