करवाचौथ से एक दिन पहले सोने की कीमत में बढ़ोतरी, जबकि चांदी हुआ सस्ता।
नई दिल्ली: करवाचौथ से एक दिन पहले सोने की कीमत में बढ़ोतरी, जबकि चांदी हुआ सस्ता। आज विदेशों में पीली धातु में रही तेजी और डॉलर की तुलना में रुपए में जारी नरमी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 40 रुपए चमककर करीब छह सप्ताह के उच्चतम स्तर 39,610 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के दाम लगातार तीसरे दिन बढ़े हैं। औद्योगिक मांग उतरने से और विदेश में रही गिरावट के कारण चांदी 600 रुपए की लुढ़ककर करीब दो सप्ताह के निचले स्तर 46,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 3.60 डॉलर की बढ़त में 1,484.45 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। गत दिवस इसमें एक फीसदी की गिरावट रही थी। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.30 डॉलर की मजबूती के साथ 1,487.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के तौर-तरीकों को लेकर अनिश्चितता की स्थिति के कारण निवेशकों ने सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु का रुख किया है। इस संबंध दो दिवसीय बैठक गुरुवार से शुरू हो रही है जिसमें यह तय किया जाना है कि ब्रेक्जिट किसी समझौते के साथ होगा या बिना किसी समझौते के। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी पर दबाव रहा। चांदी हाजिर 0.06 डॉलर लुढ़ककर 17.32 डॉलर प्रति औंस रह गई।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने की कीमत लगातार तीसरे दिन बढ़ी
स्थानीय बाजार में लगातार तीसरे दिन चढ़ता हुआ सोना स्टैंडर्ड 40 रुपए की मजबूती के साथ 39,610 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। यह पांच सितंबर के बाद का उच्चतम स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी में 39,440 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,200 ग्राम के भाव पर स्थिर रही। चांदी हाजिर 600 रुपए लुढ़ककर चार अक्टूबर के बाद के निचले स्तर 46,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा 762 रुपए की गिरावट के साथ 44,888 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 920 रुपई और 930 रुपए प्रति सैकड़ा के भाव पर टिके रहे।
भारत में आज से सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 39,610 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 39,440 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 46,500 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 44,888 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई : 920 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई : 930 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 30,200 रुपए
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications