दिल्ली सरार्फा बाजार में सोना मंगलवार को 200 रुपये चमककर 39,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और चांदी 450 रुपये की छलांग लगाकर करीब एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 47,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी।
नई दिल्ली: दिल्ली सरार्फा बाजार में सोना मंगलवार को 200 रुपये चमककर 39,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और चांदी 450 रुपये की छलांग लगाकर करीब एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 47,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी। जबकि कल यानि सोमवार को सोना 230 रुपए चमककर 39,370 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया, दूसरी ओर चांदी भी 110 रुपए की मजबूती के साथ बाजार बंद होते समय 46,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।

विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही मामूली गिरावट का असर स्थानीय बाजार पर नहीं दिखा। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.1 प्रतिशत लुढ़ककर 1,490.70 डॉलर प्रति औंस रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 1.20 डॉलर चढ़कर 1,498.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोना चांदी
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि ब्रेक्जिट पर इस सप्ताह के अंत में होने वाली बैठक से पहले निवेशकों की सतर्कता के कारण आज सोने में मामूली गिरावट देखी गयी। गुरुवार और शुक्रवार को ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के बीच होने वाली बैठक में यह तय होगा कि ब्रिटेन यूरोपीय संघ से बिना किसी समझौते के बाहर होगा या उनके बीच कोई समझौता होगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.2 प्रतिशत लुढ़ककर 17.61 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आठ ग्राम वाली गिन्नी के भाव स्थिर
स्थानीय बाजार में सोने-चांदी में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। सोना स्टैंडर्ड 200 रुपये चमककर 39,570 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 39,400 रुपये प्रति दस ग्राम बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,200 रुपये के भाव पर स्थिर रही। चांदी हाजिर 450 रुपये की मजबूती के साथ 09 अक्टूबर के बाद के उच्चतम स्तर 47,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। चांदी वायदा 215 रुपये की बढ़त में 45,650 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 920 रुपये और 930 रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम=39,570 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम =39,400 रुपये
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम=47,100 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम=45,650 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई = 920 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई=930 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम= 30,200 रुपये
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?



Click it and Unblock the Notifications