त्योहारी सीजन में देश के लगभग हर बड़े बैंक अपने ग्राहकों को लुभाने में जुटे हैं। इसी क्रम में देश की सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी ने अपनी ब्याज दरों में 10 बीपीएस (0.10 फीसदी) की कटौती की
नई दिल्ली: त्योहारी सीजन में देश के लगभग हर बड़े बैंक अपने ग्राहकों को लुभाने में जुटे हैं। इसी क्रम में देश की सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी ने अपनी ब्याज दरों में 10 बीपीएस (0.10 फीसदी) की कटौती की है। जी हां फेस्टिव सीजन में कंपनी की इस घोषणा से ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है।

ब्याज दरों में 0.10 फीसदी कटौती
होम लोन देने वाली प्रमुख वित्तीय कंपनी एचडीएफसी ने अपने फ्लोटिंग कर्ज पर ब्याज दरों में 0.10 फीसदी कटौती की है। इसके साथ ही एचडीएफसी भी अब उन ऋणदाताओं की सूची में शामिल हो गई है, जिन्होंने हाल के दिनों में अपने लोन पर ब्याज दरों में संशोधन किया है। इस कटौती का लाभ एचडीएफसी के मौजूदा और नया लोन लेने वाले दोनों ग्राहकों को मिलेगा।
आज से लागू होगा नियम
इससे वेतनभोगी ग्राहकों के लिए लोन की ब्याज दर निचले स्तर पर 8.25 फीसदी और ऊंचे स्तर पर 8.65 फीसदी रह जाएगी। यह कटौती 15 अक्टूबर यानि आज से प्रभावी होगी। हालांकि ये उल्लेखनीय है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने फरवरी, 2019 से नीतिगत दर यानी रेपो दर में कुल मिलाकर 1.35 प्रतिशत की कटौती की है। उसके बाद से कई बैंक अपनी ब्याज दरों में कटौती कर चुके हैं। होम लोन के क्षेत्र में एचडीएफसी के बड़े प्रतिद्वंद्वी भारतीय स्टेट बैंक ने भी पिछले सप्ताह अपने ऋण पर ब्याज दर में 0.10 फीसदी की कटौती की थी।
वहीं इसके बाद स्टेट बैंक की एक साल की सीमांत लागत आधारित ऋण की ब्याज दर (एमसीएलआर) 8.05 प्रतिशत रह गई। स्टेट बैंक के कुछ कर्ज अभी भी एमसीएलआर से जुड़े हैं। वहीं जुलाई से बैंक के नए होम लोन रेपो दर से जुड़े हैं। बता दें कि एचडीएफसी के प्रवक्ता ने कहा, 'हमने अपने होम लोन पर खुदरा प्रधान लोन दर में 0.10 प्रतिशत की कटौती की है। यह कटौती 15 अक्टूबर से प्रभावी होगी।
आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों को खुशखबरी
दूसरी ओर प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई बैंक ने 'एफडी हेल्थ' नाम से एक खास तरह के स्कीम की शुरुआत की है। इस स्कीम के तहत बैंक के ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.9 फीसदी सालाना के हिसाब से ब्याज मिलेगा। स्कीम के तहत एफडी करवाने पर आपको एक साल के 1 लाख रुपये तक का फ्री इंश्येारेंस मिलेगा। हालांकि इसके लिए आपको 2 से 3 लाख रुपये तक की एफडी खोलनी होगी। जानकारी दें कि यह एफडी कम से कम 2 साल की होनी चाहिए। वहीं आप मेच्योरिटी पीरियड इससे भी ज्यादा रख सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
