यहां पर आपको फेसबुक की डिजिटल करेंसी लिब्रा के बारे में बताएंगे।
फेसबुक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अपनी खुद की करेंसी लिब्रा लेकर आ रहा है जिसमें कि निवेश किया जा सकता है। फेसबुक का दावा है कि लिब्रा को न केवल ग्लोबली इस्तेमाल किया जाएगा बल्कि, इससे ई-कॉमर्स को बढ़ावा मिलेगा और विज्ञापनों के जरिए ज्यादा कमाई के मौके भी मिलेंगे।

अभी फेसबुक के इस प्रोजेक्ट में कई हाई-प्रोफाइल डिफेक्शन्स यानी कमियां हैं, वहीं अमेरिकी व्यापारियों और नेताओं की ओर से इसके खिलाफ विरोध भी जताया गया है लेकिन इस डिजिटल करेंसी के गवर्निंग के लिए बनाए गए फेसबुक के नॉन प्रॉफिट असोसिएट्स लिब्रा एसोसिएशन ने सोमवार को इसके 21 चार्टर सदस्यों के नाम पर आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर कर दिए गए हैं।
लिब्रा एसोसिएशन ने सोमवार को जेनेवा में हुई ऑर्गनाइजेशन इनॉग्रल मीटिंग में अपने 21 सदस्यों के नामों पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद Uber, Lyft, Spotify और Vodafone जैसी बड़ी कंपनियाँ इस असोसिएशन का हिस्सा बन गई हैं। इसके अलावा इस असोसिएशन में कई वेंचर कैपिटल फर्म्स हैं। पहले 27 सदस्य थे, लेकिन बाद में वीजा, मास्टरकार्ड और पेपाल जैसी कंपनियां पीछे हट गए।
आपको बता दें कि असोसिएशन ने एक बयान जारी किया, जिसमें बताया गया कि उनके अलावा 180 दूसरी फर्म्स और कंपनियों ने भी इसमें दिलचस्पी दिखाई है और जॉइन करने के लिए जरूरी अनिवार्यताओं को पूरा किया है।
लिब्रा की घोषणा करने के बाद से ही फेसबुक यूएस रेगुलेटर्स और पॉलिटिशियन्स की तरफ से आलोचना झेल रहा है।
उनका कहना है कि डेटा प्राइवेसी को लेकर फेसबुक की परेशानियां लिब्रा को भी प्रभावित करेंगी जो बहुत बड़ी परेशानी साबित हो सकती हैं लेकिन बचाव में फेसबुक का कहना है कि लिब्रा एसोसिएशन पूरी तरह से अलग लीगल एंटिटी होगी और फेसबुक का इस पर मालिकाना हक नहीं होगा। लेकिन सच्चाई यह है कि फेसबुक इसमें इन्वॉल्व है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
