बीएसएनएल कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। बीएसएनएल को त्योहारी सीजन के दौरान सितंबर माह की सैलरी नहीं मिली है।
नई दिल्ली: बीएसएनएल कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। बीएसएनएल को त्योहारी सीजन के दौरान सितंबर माह की सैलरी नहीं मिली है। कर्मचारी यूनियन ने शुक्रवार को एक दिन के भूख हड़ताल की धमकी दी।इस पर बीएसएनएल ने कहा है कि उसे पूरी उम्मीद है कि कंपनी के 1.76 लाख कर्मचारियों को सितंबर की सैलरी दिवाली से पहले मिल जाएगी। जानकारी के मुताबित बीएसएनएल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर पीके पुरवर ने बताया कि हम दिवाली से पहले अपने संसाधनों के जरिये कर्मचारियों को वेतन देंगे। हम सेवाओं से एक महीने में 1,600 करोड़ का राजस्व अर्जित करते हैं। वोडाफोन : 69 रु का नया प्लान, मिलेगा डेटा और कॉलिंग ये भी पढ़ें

प्रति माह वेतन पर 850 करोड़ रुपये का खर्च
बता दें कि बीएसएनएल का वेतन पर प्रति माह खर्च 850 करोड़ रुपये है। वहीं सूत्रों ने कहा कि यद्यपि कंपनी प्रति महीने 1,600 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित करती है लेकिन वेतन को कवर करने के लिए यह राशि पर्याप्त नहीं है क्योंकि इसका एक बड़ा हिस्सा परिचालन खर्च आदि में खर्च हो जाता है। सूत्रों ने यह जानकारी भी दी कि बीएसएनएल बैंकों से सरकारी गारंटी के जरिये फंड जुटाने का प्रयास कर रही है।
बीएसएनएल को 13,804 करोड़ रुपये का हुआ शुद्ध घाटा
इस बात की भी जानकारी दें कि टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल ) को वित्त वर्ष 2019 में 13,804 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। पुरवर ने कहा कि 4जी स्पेक्ट्रम का मिलना और वोलंटरी रिटायरमेंट स्कीम (वीआरएस) से कर्मचारियों की संख्या में कमी से आर्थिक चिंताएं थोड़ी कम होंगी, लेकिन भले ही ये सरकार की तरजीही सूची में हों, इसमें वक्त लगेगा। वित्त मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय बीएसएनएल और एमटीएनएल के पुनरुद्धार के लिए 50,000 करोड़ रुपये की पूंजी प्रवाहित करने के पक्ष में है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications