सितंबर में थोक महंगाई दर घटकर 0.33 प्रतिशत रही। थोक मूल्य सूचकांक (डब्लूपीआई) आधारित महंगाई दर के मोर्चे पर सितंबर में राहत मिली है।
नई दिल्ली: सितंबर में थोक महंगाई दर घटकर 0.33 प्रतिशत रही। थोक मूल्य सूचकांक (डब्लूपीआई) आधारित महंगाई दर के मोर्चे पर सितंबर में राहत मिली है। जानकारी दें कि अगस्त में थोक महंगाई दर 1.08 प्रतिशत थी जो सितंबर में घटकर 0.33 प्रतिशत पर आ गई। वहीं गैर-खाद्य पदार्थों की कीमतों में आई कमी से डब्लूपीआई इन्फ्लेशन में कमी आई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मासिक थोक मूल्य सूचकांक आधारित सालाना महंगाई दर सितंबर 2018 में 5.22 प्रतिशत थी।

ईंधन और पावर क्षेत्र में महंगाई दर-0.5 फीसदी
वहीं सितंबर के दौरान खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोत्तरी की दर 7.47 प्रतिशत रही। दूसरी तरफ, गैर-खाद्य पदार्थों की कीमतों की वृद्धि दर 2.18 फीसद रही। मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स की श्रेणी की थोक महंगाई दर 0.1 प्रतिशत रही। WPI में इसकी हिस्सेदारी 64.23 प्रतिशत की है। ईंधन और पावर क्षेत्र में महंगाई दर -0.5 प्रतिशत रही।
फल, सब्जियां, गेहूं, मीट और दूध की थोक महंगाई दर सितंबर में 0.6 प्रतिशत रही। थोक मूल्य सूचकांक में पा्रइमरी आर्टिकल्स की हिस्सेदारी 22.62 प्रतिशत है।
डब्लूपीआई फूड इनडेक्स, जिसमें प्राइमरी आर्टिकल्स ग्रुप और मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स कैटेगरी के खाद्य उत्पाद शामिल हैं, में सितंबर के दौरान 5.98 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई जो अगस्त में 5.75 प्रतिशत थी। आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति तैयार करने के लिए मूल रूप से उपभोक्ता महंगाई दर को प्राथमिक रूप से ट्रैक करता है।
औद्योगिक उत्पादन अगस्त में गिरा
बता दें कि शुक्रवार को आईआईपी डाटा आया था, जिसके अनुसार अगस्त में औद्योगिक उत्पादन 1.1 फीसदी गिर गया। इसकी बड़ी वजह मैन्युफैक्चरिंग, पावर जेनरेशन और माइनिंग सेक्टर का खराब प्रदर्शन रहा। जबकि अगस्त 2018 में इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन यानी आईआईपी 4.8 प्रतिशत बढ़ा था। आईआईपी में करीब 77 प्रतिशत का योगदान रखने वाले मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का उत्पादन अगस्त 2019 में 1.2 प्रतिशत गिर गया, जबकि अगस्त 2018 में इसमें 5.2 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
