वोडाफोन के पोस्टपेड यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। वोडाफोन ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए नया ऑफर पेश किया है।
नई दिल्ली: वोडाफोन के पोस्टपेड यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। वोडाफोन ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए नया ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को 150GB अतिरिक्त डाटा ऑफर किया जा रहा है। प्रीपेड की तरह ही पोस्टपेड प्लान्स में भी एयरटेल और वोडाफोन के बीच टैरिफ वॉर चल रहा है। इस समय इन्हीं दोनों टेलिकॉम कंपनियों के पास सबसे ज्यादा पोस्टपेड यूजर्स हैं। हालांकि, रिलायंस जियो ने भी पोस्टपेड प्लान अपने यूजर्स के लिए इंट्रोड्यूस किया है, लेकिन इन दोनों कंपनियों के पास हर रेंज में पोस्टपेड प्लान्स उपलब्ध हैं। बता दें कि वोडाफोन रेड और एयरटेल पोस्टपेड प्लान्स में यूजर्स को डाटा के अलावा ऑनलाइन वीडियो कंटेंट स्ट्रीमिंग सर्विसेज भी ऑफर किए जा रहे हैं। वोडाफोन ने अपने नए रेड 399 पोस्टपेड प्लान लेने वाले यूजर्स के लिए इस नए बेनिफिट को इंट्रोड्यूस किया है। काफी सस्ते में देख पाएंगे हर महीने 250 से ज्यादा चैनल्स ये भी पढ़ें

जानें वोडाफोन रेड 399 प्लान के बारे में
यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉलिंग ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा यूजर्स को हर महीने 40जीबी डाटा ऑफर किया जा रहा है। यूजर्स इस डाटा को रोल ओवर भी करा सकते हैं, जिसके लिए 200जीबी की लिमिट रखी गई है। यानि अगर आपने 40जीबी डाटा का इस्तेमाल एक महीने (बिलिंग साइकिल) में नहीं किया है तो आपका बचा हुआ डाटा अगले महीने के डाटा में जुड़ जाएगा। ये डाटा तब तक जुड़ता जाएगा, जब तक कि आपके नंबर पर कुल डाटा 200जीबी तक न पहुंच जाए। इसके अलावा यूजर्स को फ्री नेशनल रोमिंग और एसएमएस का भी लाभ दिया जा रहा है।
यूजर्स को 150जीबी अतिरिक्त डाटा ऑफर
दूसरी ओर बात करें इस प्लान में मिलने वाले अतिरिक्त बेनिफिट्स के बारे में तो इस एंट्री लेवल पोस्टपेड प्लान के साथ वोडाफोन प्ले, Mobile Shield, ZEE5 का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जा रहा है। इस तरह यूजर्स को कुल मिलाकर इस प्लान में 2,497 रु तक का बेनिफिट ऑफर किया जा रहा है। वोडाफोन के नए ऑफर के तहत यूजर्स को 150जीबी अतिरिक्त डाटा ऑफर किया जा रहा है। यूजर्स इस अतिरिक्त डाटा का लाभ 6 महीने तक ले सकेंगे। इस तरह यूजर्स को 6 महीने में कुल मिलाकर 390जीबी डाटा का लाभ दिया जाता है।
5 फैमिली मेंबर्स को एक कनेक्शन के साथ जोड़ सकते
इतना ही नहीं वोडाफोन ने इस ऑफर के अलावा अपने यूजर्स के लिए एड-ऑन कनेक्शन भी ऑफर किया है। वोडाफोन के अलावा एयरटेल माई फैमली प्लान के साथ भी एड-ऑन कनेक्शन काफी समय पहले से ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान में आप अपने 5 फैमिली मेंबर्स को एक कनेक्शन के साथ जोड़ सकते हैं। यानी कि आपका नंबर जो होगा वो प्राइमरी कनेक्शन के नाम से होगा, जबकि आपके फैमिली मेंबर्स के नंबर एड-ऑन कनेक्शन के तौर पर जुड़ेंगे। हालांकि, इसके लिए हर प्लान के साथ आपको अलग से कुछ चार्ज देना होगा।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
