मारुति कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो जल्दी से खरीदारी कर लें। मारुति सुजुकी इंडिया का कहना है कि फेस्टिव सीजन के दौरान कारों पर दिए जा रहे कंज्यूमर ऑफर इस वक्त पीक पर हैं।
नई दिल्ली: मारुति कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो जल्दी से खरीदारी कर लें। मारुति सुजुकी इंडिया का कहना है कि फेस्टिव सीजन के दौरान कारों पर दिए जा रहे कंज्यूमर ऑफर इस वक्त पीक पर हैं। इस बात की भी जानकारी दी गयी कि अक्टूबर के बाद इनमें कमी आने लगेगी। इसकी वजह है कि इतने उच्च स्तर पर लंबे समय तक डिस्काउंट दिया जाना संभव नहीं है। इस वक्त मारुति सुजुकी विभिन्न मॉडलों पर ज्यादा अवधि की वारंटी के साथ-साथ नकद छूट की भी पेशकश कर रही है। बता दें कि इससे जुलाई-अगस्त के मुकाबले कंपनी की सितंबर की बिक्री में 18 से 20 फीसदी की बढ़त देखी गई है।

जल्द ही छूट-पेशकशों में आएगी कमी
जानकारी दें कि मारुति सुजुकी के मार्केटिंग एवं बिक्री निदेशक शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि बाजार में फिर से जान डालने के लिए हमने स्पष्ट तौर पर कोशिश की लेकिन हम हमेशा ऊंचे प्रोत्साहनों को जारी नहीं रख सकते हैं, यह व्यवहारिक नहीं है। इसलिए आगे इन छूट-पेशकशों में कमी ही आने वाली है। पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले कंपनी को इस साल अक्टूबर की बिक्री बेहतर रहने की उम्मीद है।
आठ कारों और डीजल वाहन की मांग बढ़ी
वहीं श्रीवास्तव ने कहा कि यह संभावित तौर पर अच्छी बिक्री है। यदि हम अक्टूबर के पहले सप्ताह यानी नवरात्र के समय को देखें तो इस साल नवरात्रों पर हुई बुकिंग पिछले साल से बेहतर रही है। उनका कहना है कि BS-6 उत्सर्जन मानक वाली आठ कारों और डीजल वाहन की मांग बढ़ी है। इसके अलावा कंपनी की हाल में बाजार में उतारी गई S-Presso के लिए 10,000 से अधिक बुकिंग मिली हैं।
डीजल व्हीकल की बिक्री बंद होगी 1 अप्रैल से
दूसरी ओर कंपनी ने इस बात की भी जानकारी दी कि कंपनी BS-4 मानक वाले उन वाहनों का उत्पादन रोक चुकी है, जिनमें BS-6 उत्सर्जन मानक वाले वाहन पेश कर दिए गए हैं। कंपनी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वह अगले साल एक अप्रैल से डीजल इंजन वाले वाहनों की बिक्री बंद कर देगी। वहीं श्रीवास्तव ने कहा कि फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि वाहन क्षेत्र संकट से बाहर निकल चुका है। स्पष्ट तस्वीर सामने आने में कम से कम दो माह का समय और लगेगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
