सोने में गिरावट के बाद आज आई तेजी,दूसरी ओर चांदी की कीमत भी बढ़ी।
नई दिल्ली: सोने में गिरावट के बाद आज आई तेजी,दूसरी ओर चांदी की कीमत भी बढ़ी। सोमवार को वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 230 रुपए चमककर 39,370 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 110 रुपए की मजबूती के साथ बाजार बंद होते समय 46,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी
विदेशों में सोना हाजिर 1.70 डॉलर की बढ़त के साथ 1,492.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.10 डॉलर चमककर 1,493.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि तकनीकी कारणों से आज सोने में मामूली तेजी रही। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध को लेकर हुई वार्ता को लेकर अब तक काफी सकारात्मक धारणा है, हालांकि वार्ता का सीमित विवरण ही सामने आ पाया है। इससे निवेशक पूंजी बाजार में निवेश के लिए तैयार हैं। इससे सोने की बढ़त सीमित रही। भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
स्थानीय बाजार में धातुओं की कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.04 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17.57 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 230 रुपए चमककर 39,370 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 39,200 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,200 रुपए पर स्थिर रही। चांदी हाजिर 110 रुपए की बढ़त में 46,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा 264 रुपए चढ़कर 45,435 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 920 रुपए और 930 रुपए प्रति इकाई पर टिके रहे। भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम=39,370 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम =39,200 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम=46,750 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम=45,435 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई = 920 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई= 930 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम=30,200 रुपए
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications