नई दिल्ली। काफी समय से शांत चल रही महंगाई अचानक सिर उठाने लगी है। इसकी शुरुआत प्याज के रेट से हुई। जैसे तैसे इसके रेट काबू में आए, तो टमाटर ने ताव दिखाना शुरू कर दिया। टमाटर का भाव अभी काबू में आया भी नहीं था कि अब लहसुन का रेट सिर उठाने लगा है। कुल मिलाकर लोगों को महंगाई से राहत नहीं मिल पा रही है। विपक्ष जहां इसे सरकार की लापरवाही और कारोबारियों की जमाखोरी बता रहा है, वहीं सरकार का कहना है कि अत्याधिक बारिश की वजह इसका कारण है। अब सच चाहे जो हो, लेकिन फिलहाल आमआदमियों के खाने का स्वाद इस महंगाई ने बिकाड़ रखा है। लहसुन की महंगाई का हाल यह है कि इसका दाम दिल्ली में रिटेल में 300 रुपये किलो तक पहुंच गया है। पिछले 1 हफ्ते से लहसुन के दामों में तेजी दर्ज की जा रही है।

ये हैं सरकारी आंकड़े
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2018-19 में 28.36 लाख टन लहसुन का उत्पादन हुआ था। जबकि पिछले इसके साल इसका उत्पादन 16.11 लाख टन हुआ था। इस तरह देश में इस साल लहसुन का प्रोडक्शन पिछले साल के मुकाबले 76 फीसदी ज्यादा हुआ है। इसके बाद भी लहसुन के दाम लगातार ऊपर जा रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि भारी बारिश के चलते लहसुन का बहुत सारा स्टॉक खराब हो गया है। इसकी वजह से कमी है। यही कारण है कि दाम बढ़ गए हैं।
2 हफ्ते पहले ये थे दाम
2 हफ्ते पहले दिल्ली में लहसुन 150 रुपये से लेकर 200 रुपये प्रति किलो पर बिक रहा था। लेकिन अब दिल्ली की मदर डेयरी पर यह 300 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं दिल्ली और एनसीआर में सब्जी की दुकानों में लहसुन 250 रुपये से लेकर 300 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
लहसुन उत्पादक राज्यों में भी दाम बढ़े
लहसुन के बड़े उत्पादक राज्य जैसे मध्य प्रदेश, राजस्थान में भी इस वक्त यह 200 रुपये प्रति किलो के आसपास बिक रहा है। वहीं थोक मार्केट में नजर दौड़ाएं तो मध्य प्रदेश के नीमच में शनिवार को विभिन्न क्वालिटी के लहसुन का भाव 8,000 रुपये से लेकर 17000 रुपये प्रति क्विंटल था। हालांकि स्पेशल क्वालिटी का लहसुन 21,700 रुपये प्रति क्विंटल तक भी बिका है। दुनिया के लहसुन उत्पादक देशों में भारत प्रमुख है, जबकि चीन दुनिया का सबसे बड़ा लहसुन उत्पादक देश है।
यह भी पढ़ें : ATM : पैसे देने के अलावा ये 10 काम भी करता है एटीएम, ऐसे उठाएं फायदा
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
