नई दिल्ली। स्विट्जरलैंड ने स्विस बैंक में भारतीयों के खातों के जानकारी की पहली सूची सौंप दी है। इस लिस्ट जिन लोगों के भी नाम हैं यह सभी बैंक खाते अभी चल रहे हैं। देशों के बीच जानकारियों के ऑटोमैटिक शेयरिंग का समझौता हुआ था। इसके बाद यह जानकारी भारत को स्विटजरलैंड सरकार ने दी है। इससे भारत उन लोगों का आसानी से पता लगा सकेगा, जिन्होंने बेईमानी से पैसा कमाया है।

75 देशों को दी जा रही ऐसी जानकारी
स्विट्जरलैंड ने 75 देशों को एईओआई के ग्लोबल मानकों के तहत फाइनेंशियल अकाउंट्स की जानकारी शेयर करना शुरू किया है। इन 75 देशों में भारत भी है। एफटीए के एक प्रवक्ता के अनुसार भारत को पहली बार एईओआई के तहत वित्तीय जानकारी दी गई है। लेकिन अभी इसमें केवल उन बैंक खातों की सूचना है, जो एक्टिव हैं। साथ ही इसमें वह जानकारी भी है, जो वर्ष 2018 के दौरान में बंद कराए जा चुके हैं।
अब अगले साल मिलेगी जानकारी
एफटीए प्रवक्ता के अनुसार अब भारत को अगली सूचना सितंबर, 2020 में दी जाएगी। एफटीए के अधिकारियों के अनुसार कुल मिलाकर भागीदार देशों को 31 लाख फाइनेंशियल अकाउंट्स की सूचना साझा की है। स्विस सरकार की ओर से साझा की गई सूचना के तहत पहचान, खाता और वित्तीय जानकारी शामिल है। इनमें खाताधारक का देश, नाम, पते और कर पहचान नंबर के साथ फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन, बैलेंस और कैपिटल गेन इनकम की सूचना दी गई है।
एफटीए ने 7500 संस्थानों से जुटाए आंकड़े
एफटीए ने बैंकों, ट्रस्ट और बीमा कंपनियों सहित करीब 7,500 संस्थानों से ये वित्तीय आंकड़े जुटाए हैं। पिछले साल की तरह इस एक बार सबसे अधिक सूचनाओं का आदान-प्रदान जर्मनी को किया गया था। भारत के नागरिकों के बारे मे साझा की गई सूचनाओं पर एफटीए प्रवक्ता का कहना है कि यह सांख्यिकी आंकड़े भी गोपनीयता के प्रावधान के तहत आते हैं।
यह भी पढ़ें : बैंक अकाउंट से पैसे गायब हो जाएं तो क्या करें, जानें यहां
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
