देश की फेमस मोटरसाइकिल कंपनी सुजुकी तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसएमआईपीएल) चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में हीरो मोटोकॉर्प को पछाड़कर स्कूटर बनाने वाली तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गयी है। सियाम के ताजा आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली है।

जानकारी हो कि होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया इस श्रेणी में सबसे बड़ी कंपनी बनी हुई है। इसके बाद टीवीएस मोटर कंपनी के दूसरे स्थान पर है। सियाम के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-सितंबर के दौरान सुजुकी मोटरसाइकिल ने 3,41,928 स्कूटरों की बिक्री की। इसकी तुलना में हीरो मोटोकॉर्प ने 2,49,365 स्कूटरों की बिक्री की। साल भर पहले इसी अवधि में सुजुकी मोटरसाइकिल ने 2,91,847 स्कूटरों और हीरो मोटोकॉर्प ने 3,91,019 स्कूटरों की बिक्री की थी।
आपको बता दें कि चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में सुजुकी मोटरसाइकिल की स्कूटरों की बिक्री 17.16 प्रतिशत बढ़ी। इस दौरान शीर्ष पांच स्कूटर कंपनियों में सुजुकी मोटरसाइकिलों की कंपनी रही, जिन्होंने बिक्री में वृद्धि दर्ज की। हालांकि इस दौरान हीरो मोटोकॉर्प की स्कूटरों की बिक्री 36.23 प्रतिशत गिर गयी। सियाम के आंकड़ों के अनुसार, स्कूटरों की कुल बिक्री के दौरान 16.94 प्रतिशत गिरकर 31,17,433 इकाइयों पर आ गयी।
रिर्पोट को देखते हुए हीरो मोटोकॉर्प की पहली प्रीमियम मोटरसाइकिल हीरो करिज्मा के प्रोडक्शन पर ताला लग सकता है। जारी आंकड़ों के अनुसार कंपनी ने पिछले छह महीनों से इस बाइक की एक यूनिट का भी उत्पादन नहीं किया है।
एक ओर जहां सुजुकी मोटरसाइकिल नए आयाम हासिल कर रही है वहीं दूसरी ओर Maruti Suzuki अपने कर्मचारियों की छटनी में लगा हुई है। साथ ही कंपनी ने कम बिक्री का रिकॉर्ड भी दर्ज किया है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
