फोर्ब्स ने साल 2019 के लिए सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट जारी की है। जानकारी दें कि इस लिस्ट में कई ऐसे अरबपति हैं जिनकी उम्र 50 साल से कम है।
नई दिल्ली: फोर्ब्स ने साल 2019 के लिए सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट जारी की है। जानकारी दें कि इस लिस्ट में कई ऐसे अरबपति हैं जिनकी उम्र 50 साल से कम है। जी हां फोर्ब्स की 100 सबसे अमीर भारतीयों की ताजा सूची में पहली बार जगह बनाने वाले छह नए अरबपतियों में बायजू रविंद्रन भी शामिल हैं। उनकी उम्र 38 वर्ष है। बायजू रविंद्रन को देखा जाएं तो बहुत कम लोग जानते होंगे। लेकिन उनके द्वारा स्थापित एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी बायजूस को जानने वालों की एक बहुत बड़ी तादाद है। स्कूल टीचर रहे चुके बायजू रविंद्रन के पास 1.91 अरब डॉलर (करीब 13,571 करोड़ रुपए) की संपत्ति आंकी गई है।

21 फीसदी की है हिस्सेदारी
दूसरी ओर बिजनेस इनसाइडर इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक अपनी एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी बायजूस में रविंद्रन की 21 फीसदी हिस्सेदारी है। हाल में निवेश के ताजा चरण में कतर इनवेस्टमेंट अथॉरिटी की ओर से बायजूस में 15 करोड़ डॉलर का निवेश किए जाने के बाद बायजू रविंद्रन की संपत्ति का मूल्य एक अरब डॉलर पार कर गया था।
स्टार्टअप लिस्ट के ये लोग भी शामिल
- वहीं सबसे कम उम्र में अरबपति बनने वालों में पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा का नाम है। फोर्ब्स के मुताबिक 41 साल की उम्र में वो 2.35 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। टॉप 100 रैंकिंग में वो 56वें स्थान पर मौजूद हैं।
- जानकारी दें कि फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक 49 साल की उम्र में ओबेरॉय रिएलिटी के मालिक विकास ओबेरॉय अरबपति हैं। उनकी कुल संपत्ति 2.11 अरब डॉलर है। टॉप 100 की रैंकिंग में वो 63वें स्थान पर हैं।
- टॉप 100 सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में 92वें स्थान पर रंजन पाई हैं। इस ग्रुप में 46 साल के रंजन पाई का ताल्लुक मणिपाल है। उनकी कुल संपत्ति 1.58 अरब डॉलर है।
- दूसरी ओर 94वें स्थान पर Directi के भविन और दिव्यांक तुरखिया का नाम आता है। इन दोनों की संयुक्त संपत्ति 1.54 अरब डॉलर है।
- इसके साथ ही टॉप 100 की लिस्ट में 97वें स्थान पर पंतजलि के कर्ताधर्ता आचार्य बालकृष्ण का नाम आता है। उनकी कुल संपत्ति 1.47 अरब डॉलर है।
- वहीं 99वीं रैंक पर शमशीर वायलील का नाम आता है। 42 साल की उम्र में उनके पास कुल संपत्ति 1.41 अरब डॉलर है। शमशीर भीपीएस हेल्थकेयर के संस्थापक हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
