बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए लगातार नए-नए प्लान पेश कर रही है।
नई दिल्ली: बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए लगातार नए-नए प्लान पेश कर रही है। कंपनी ने दूसरे टेलिकॉम सेक्टर जियो, एयरटेल और वोडाफोन जैसी प्राइवेट कंपनियों को टक्कर देने के लिए एक के बाद एक कई प्लान लेकर आई है। बता दें बीएसएनएल के 500 रुपये से कम कीमत वाले बेस्ट प्रीपेड प्लान के बारे में।

बीएसएनएल का 153 रुपये वाला प्लान
बीएसएनएल के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। प्लान में ग्राहकों को रोजाना 250 लोकल/एसटीडी मिनट के साथ 100 एसएमएस/प्रतिदिन दिए जाते हैं। इसके अलावा ग्राहकों को हर रोज 1.5जीबी 3G डेटा दिया जाता है। 1.5जीबी डेटा इस्तेमाल हो जाने के बाद स्पीड घटकर 40 Kbps हो जाती है।
बीएसएनएल का 187 रुपये वाला प्लान
बात करें बीएसएनएल के 153 रुपये वाले प्लान की तरह इस प्लान की वैधता भी 28 दिन की है। इसमें ग्राहकों को दोगुना डेटा, यानी हर रोज 3 जीबी 3G डेटा दिया जाता है। इसके अलावा रोजाना 250 लोकल/एसटीडी मिनट और 100 एसएमएस/प्रतिदिन की सुविधा मिलती है।
बीएसएनएल का 298 रुपये वाला प्लान
वहीं ज्यादा वैलिडिटी के लिए 298 रुपये के प्लान को ग्राहक रिचार्ज करा सकते है। 298 रुपये वाले प्लान की वैधता 54 दिन की है। प्लान में ग्राहकों को हर रोज 250 लोकल/एसटीडी मिनट, 100 एसएमएस/प्रतिदिन के अलावा EROS Now का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके साथ ही हर रोज 1 जीबी 3G डेटा दिया जाता है।
बीएसएनएल का 349 रुपये वाला प्लान
इस प्लान की वैधता 64 दिन की है, जिसमें हर रोज 2.5जीबी डेटा मिलता है। डेटा इस्तेमाल हो जाने के बाद स्पीड घटकर 40 Kbps हो जाती है। वहीं, हर दिन कॉलिंग के लिए 250 मिनट और 100 एसएमएस मिलते हैं।
बीएसएनएल का 399 रुपये वाला प्लान
इस प्लान की वैधता भी 74 दिन की है। इसमें ग्राहकों को हर रोज 2.5 जीबी 3G डेटा दिया जाता है। इसके अलावा रोजाना 250 लोकल/एसटीडी मिनट और 100 एसएमएस/प्रतिदिन की सुविधा मिलती है।
बीएसएनएल का 485 रुपये वाला प्लान
बता दें कि बीएसएनएल के 485 रुपये वाले प्लान में आपको 90 दिन की वैधता और हर रोज 3 जीबी 3जी डेटा मिलता है। वहीं, हर दिन कॉलिंग के लिए 250 मिनट और 100 एसएमएस मिलते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
