फेस्टिव सीज़न में फ्लिपकार्ट की यह दूसरी सेल है और सेल के दौरान ग्राहकों को मोबाइल फोन, लैपटॉप, टीवी समेत अन्य प्रोडक्ट पर शानदार डील्स मिलेंगी।
नई दिल्ली: फेस्टिव सीज़न में फ्लिपकार्ट की यह दूसरी सेल है और सेल के दौरान ग्राहकों को मोबाइल फोन, लैपटॉप, टीवी समेत अन्य प्रोडक्ट पर शानदार डील्स मिलेंगी। जी हां ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट एक बार फिर से अपनी सेल 'फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल'शुरू की है। बता दें फ्लिपकार्ट की यह सेल आज से शुरू हो गई है। कंपनी के मुताबिक ये सेल 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक चलेगी। फ्लिपकार्ट प्लस कस्टमर्स को 11 अक्टूबर को रात 12 बजे से ही यानी एक दिन पहले सेल में खरीदारी का मौका मिलेगा। सेल में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स पर 85 फीसदी तक छूट ऑफर की जा रही है। फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल में शियोमी, रियलमी, सैमसंग, आसुस और ओनर जैसे स्मार्टफोन पर डिस्काउंट ऑफर कर रहा है।
एसबीआई क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 10 % का इंस्टेंट छूट
सेल के द्वारा ग्राहकों को अधिक से अधिक फायदा पहुंचाने के लिए इस बार एसबीआई क्रेडिट कार्ड के साथ करार किया है। इसके तहत क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर की भी सुविधा होगी।
इन प्रोडक्ट्स पर 85% तक की छूट
जानकारी दें कि बिग दिवाली सेल के तहत फ्लिपकार्ट पर डील्स टाइम के हिसाब से होंगी। कंपनी ने कहा है कि मोबाइल, टीवी और इवेक्ट्रॉनिक्स पर खास टाइमिंग के हिसाब से छूट मिलेगी। उदाहरण के तौर पर 12 बजे, 8 बजे और शाम के 4 बजे डील्स मिलेंगी। इसके साथ ही कंपनी ने कहा है कि धमाका डील्स के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और मोबाइल कैटिगरी पर 85% तक की छूट मिलेगी।
फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल में इन मोबाइल फोन पर बेस्ट ऑफर्स
रियलमी- दिवाली सेल में रियलमीC2 मोबाइल 5,999 रुपये में मिल रहा है जो रिटेल में 7,999 रुपये का है। रियलमी5 8,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं प्रो 13,999 में मिल रहा है जो 14,999 रुपये का है।
शियोमी
शियोमी नोट 7 प्रो 11,999 रुपये में मिल रहा है। रेडमी 7ए पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। ये फोन 4,999 में मिल रहा है जिसकी कीमत 6,499 रुपये है।
विवो Z1 Pro 15990 रुपये का है लेकिन सेल में ये यह 12,990 रुपये में मिल रहा है। Vivo Z1x 14,990 रुपये में मिल रहा है जिसकी कीमत 19,990 रुपये है।
सैमसंग
सैमसंग गैलैक्सी S9 और S9+ पर भी डिस्काउंट मिल रहा है। इसकीम कीमत 29,999 रुपये से शुरू है।
सैमसंग गैलैक्सी A50
सैमसंग की ए-सीरीज का स्मार्टफोन बिग दीवाली सेल में 21,000 रुपये के ओरिजनल प्राइस की जगह 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के साथ फ्लिपकार्ट 15,000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट भी ऑफर कर रहा है।
ओप्पो F11 प्रो (6GB, 128GB)
पॉप-अप कैमरा वाला ओप्पो एफ11 प्रो 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ 19,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसका ओरिजनल प्राइस 29,990 रुपये है। यह इससे पहले मिले प्राइस ड्रॉप से भी कम है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications