इलाहाबाद बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में 0.05 फीसद की कटौती की है।
नई दिल्ली: इलाहाबाद बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में 0.05 फीसद की कटौती की है। जानकारी दें कि यह कटौती सोमवार 14 अक्टूबर से प्रभावी होगी। जानकारी के मुताबिक बैंक ने कहा कि मौजूदा एमसीएलआर की समीक्षा के बाद विभिन्न मैच्योरिटी पीरियड के कर्ज के लिए इसमें 0.05 फीसद की कटौती करने का फैसला किया गया है। अब बैंक की एक साल की बेंचमार्क एमसीएलआर 8.40 फीसद से घटकर 8.35 फीसद रह जाएगी। इसी तरह एक दिन से लेकर छह माह के कर्ज के लिए एमसीएलआर 7.85 से 8.20 फीसद के बीच रहेगी। बदलाव वाली दरें सोमवार से लागू होगी।

वहीं बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी हाल ही में मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट में 0.10 फीसद तक की कटौती की है। बैंक का एमसीएलआर अब 8.40 फीसद रहेगा। जानकारी दें कि आठ अक्टूबर से ही लागू भी है। एक दिन से लेकर छह महीने के कर्ज पर एमसीएलआर को 0.10 फीसद घटाकर 8.05 से 8.30 फीसद रेंज में किया गया है। साथ ही बैंक ने रेपो रेट से जुड़ी लोन रेट को भी आठ अक्टूबर से कम कर दिया है और यह 0.25 फीसद घटाकर 8.45 फीसद से 8.20 फीसद कर दिया गया है। जबकि आधार दर को सालाना 9.50 फीसद पर बरकरार रखा गया है।
दूसरी ओर, इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) भी एक नवंबर से ब्याज दरों कटौती करेगा। बैंक ने खुदरा और सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों के लिए कर्ज पर ब्याज दर में 0.25 फीसद की कटौती का एलान किया है। एक नवंबर से रिटेल सेगमेंट, होम, वाहन, शिक्षा, सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों के लिए कर्ज पर ब्याज दर में 0.25 फीसद की कटौती होगी। रेपो दर से लिंक्ड कर्ज दर को 8.25 फीसद से घटाकर 8 फीसद किया जाएगा।
बात करें अगर एसबीआई की तो भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सभी मैच्योरिटी के कर्ज पर एमसीएलआर को 0.10 फीसद कम किया है। संशोधित दरें 10 अक्टूबर से प्रभावी होंगी। बैंक की ओर से इस साल एमसीएलआर में यह छठीवीं कटौती है। कटौती के बाद से एक साल के कर्ज का एलसीएलआर कम होकर 8.05 फीसद पर आ गया है। यह कटौती रेपो दर से जुड़े कर्ज पर प्रभावी नहीं होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
