ऑटो सेक्टर में सुस्ती का दौर जारी है। सितंबर में भी यात्री वाहनों की बिक्री में गिरावट जारी रही है।
नई दिल्ली: ऑटो सेक्टर में सुस्ती का दौर जारी है। सितंबर में भी यात्री वाहनों की बिक्री में गिरावट जारी रही है। बता दें कि घरेलू स्तर पर वाहन बिक्री त्योहारी सीजन में भी रफ्तार नहीं हासिल कर सकी। इसकी वजह से सिंतबर माह में घरेलू यात्री वाहन में करीब 24 % की गिरावट दर्ज की गई। यात्री वाहन की बिक्री में गिरावट का यह लगातार 11वां माह है।

पिछले साल के मुकाबले करीब 33.4 % की गिरावट
जानकारी दें कि वाहन निर्माताओं के संगठन सियाम की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में सितंबर माह में 2,23,317 यात्री वाहनों की बिक्री हुई। पिछले साल इसी माह में यह आंकड़ा 2,92,660 था। अगर घरेलू कार बिक्री की बात करें, तो इसमें पिछले साल के मुकाबले करीब 33.4 % की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल सितंबर माह में 1,97,124 वाहनों की बिक्री हुई थी, जो इस साल सितंबर माह में घटकर 1,31,281 हो गई है।
टू-व्हीलर में 22.09 % की गिरावट
दूसरी ओर वहीं मोटरसाइकिल की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 29.29 % की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल सितंबर माह में 13,60,415 मोटरसाइकिल की बिक्री हुई थी। इस साल इसी दौरान यह आंकड़ा 10,43,624 हो गया। सितंबर माह में टू-व्हीलर की बिक्री में 22.09 % की गिरावट दर्ज की गई है। मतलब पिछले साल बिके 21,26,445 टू-व्हीलर के मुकाबले इस साल सितंबर माह में यह आंकड़ा 16,26,445 हो गया है।
40 % की गिरावट दर्ज की गई कॉमर्शियल व्हीकल में
वहीं कॉमर्शियल व्हीकल की बिक्री में करीब 40 % की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल सितंबर माह में 95,870 कार के मुकाबले इस साल इसी माह में 58,419 कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री हुई है। वहीं अगर सभी कैटेगरी में वाहन बिक्री की बात करें, तो इसमें 22.41 % की गिरावट दर्ज की गई है। इस साल सितंबर माह में पिछले 25,84,062 वाहनों के मुकाबले इस साल 20,04,932 वाहनों की बिक्री हुई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
