पंजाब एंड महाराष्ट्र बैंक(पीएमसी) घोटाला के बीच एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन दीपक पारेख ने कहा कि कोई भी वित्तीय ढांचा आम आदमी की बचत की रक्षा करने में सक्षम नहीं था।
नई दिल्ली: पंजाब एंड महाराष्ट्र बैंक(पीएमसी) घोटाला के बीच एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन दीपक पारेख ने कहा कि कोई भी वित्तीय ढांचा आम आदमी की बचत की रक्षा करने में सक्षम नहीं था। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम नियमित रूप से लोन माफी और कॉरपोरेट लोन में छूट देते हैं लेकिन आम आदमी की बचत की रक्षा करने के लिए कोई वित्तीय ढांचा नहीं होना क्रूर नाइंसाफी है। पीएमसी बैंक घोटाले की वजह से उसके हजारों ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरबीआई ने ग्राहकों को 25,000 रुपये से अधिक रुपये की निकासी पर रोक लगा दी है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि वित्त क्षेत्र में आम आदमी की मेहनत की कमाई के गलत इस्तेमाल से बड़ा कोई पाप नहीं है। वहीं पारेख ने किसी घटना का नाम लिए बिना कहा कि यह क्रूर नाइंसाफी है कि हम लोन माफी और हर तरह के बट्टे ऋण को माफ कर रहे हैं जबकि अब तक ईमानदार आदमी की बचत की रक्षा के लिए वित्तीय ढांचा नहीं बन पाया है। विश्वास और भरोसा किसी भी वित्तीय व्यवस्था की रीढ़ होती है और किसी को भी इथिक्स और मूल्यों की ताकत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
वहीं अर्थव्यवस्था के लिए घरेलू बचत जरूरी है। लेकिन ब्याज दर में कमी इस दिशा में बाधक है। उन्होंने कहा कि कमर्शियल सेक्टर में अब भी क्रेडिट संकट बना हुआ है। उन्होंने वैश्विक परिदृश्य में भारत को खड़ा करने के लिए खुद में सुधार, वित्तीय क्षेत्र में सुधारों की दिशा में काम करना, नीतियों को सक्षम बनाना, सच्चे और निष्पक्ष उद्यमिता को प्रोत्साहित करना और स्थिर कानून बनाने की बात कही।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
