टमाटर की बढ़ती कीमतों को काबू करने के लिए गुरुवार को सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए है।
नई दिल्ली: टमाटर की बढ़ती कीमतों को काबू करने के लिए गुरुवार को सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए है। देश के कई हिस्सों में टमाटर के दाम 80 रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गए हैं। टमाटर की सप्लाई को बढ़ाने के लिए सरकार कई ऑप्शन पर काम कर रही है। बता दें कि मंत्रालय ने फैसला किया है कि मदर डेयरी और सफल की दुकानों पर टमाटर प्युरी बेची जाएगी। शुक्रवार से सफल के आउटलेट पर सस्ती दरों पर टमाटर प्यूरी उपलब्ध होगी। इसके अलावा, दिल्ली सरकार ने टमाटर पर लगाम लगाने के लिए एसडीएम स्तर के अधिकारियों की अगुवाई में गठित टीमों को इस काम में लगाया है।

करीब 10 दिनों में सामान्य हो जाएंगे हालात
जानकारी दें कि उपभोक्ता मामलों के सचिव अविनाश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में टमाटर की कीमत पर चर्चा हुई। चर्चा में मौजूद कृषि मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि कर्नाटक और महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश से टमाटर की आपूर्ति पर फर्क पड़ा है। आपूर्ति पूरी तरह बहाल होने में करीब 10 दिनों का समय लग सकता है।
गुरुवार को टमाटर की आवक 514.1 टन
दिल्ली-एनसीआर का क्षेत्र इसमें शामिल है। सरकार ने टमाटर की कालाबाज़ारी और जमाखोरी करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली सरकार ने बताया कि टमाटर की जमाखोरी पर लगाम लगाने के लिए एसडीएम स्तर के अधिकारियों की अगुवाई में गठित टीमों को इस काम में लगाया है। दिल्ली की आजादपुर मंडी में गुरुवार को टमाटर का थोक भाव 12-46 रुपये प्रति किलो था जबकि दिल्ली-एनसीआर में टमाटर का खुदरा भाव 40-70 रुपये प्रति किलो था। आजादपुर एपीएमसी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को टमाटर की आवक 514.1 टन थी।
सस्ती मिलेगी आज से टमाटर प्यूरी
जानकारी दें कि सफल के आउटलेट पर 25 रुपये में 200 ग्राम टमाटर प्यूरी का पैक मिलेगा जोकि 800 ग्राम टमाटर के बराबर है। टमाटर प्यूरी का इससे बड़ा 825 ग्राम का एक पैक 85 रुपये में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा जो 2.5 किलो टमाटर के बराबर है। टमाटर प्यूरी का स्टॉक सफल के आउटलेट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
भारी बारिश से टमाटर की फसल खराब
कारोबारियों का कहना है कि मानसून सीजन में सितंबर के आखिरी हफ्ते में हुई भारी बारिश से टमाटर की फसल खराब हो गई है। दिल्ली की आजादपुर मंडी के कारोबारियों का कहना है कि टमाटर जल्दी खराब होने वाली सब्जी है। ऐसे में बारिश से ज्यादा नुकसान हुआ है। इसी वजह से दाम बढ़े हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
