आज सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली, जबकि चांदी कीमत स्थिर रही।
नई दिल्ली: आज सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली, जबकि चांदी कीमत स्थिर रही। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच दिल्ली सरार्फा बाजार में शुक्रवार को सोना 50 रुपये चढ़कर पांच सप्ताह के उच्चतम स्तर 39,570 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया जबकि चांदी 47,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। जबकि कल गुरुवार को सोना 10 रुपए की मामूली बढ़त के साथ 39,520 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया जबकि उद्योगों द्वारा ग्राहकी कम रहने से चांदी 500 रुपए लुढ़ककर 47,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

लंदन तथा न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 5.50 डॉलर चमककर 1,498.45 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। व्यापार युद्ध और ब्रेग्जिट पर बनी अनिश्चितता के बीच निवेशकों की सतर्क लिवाली से पीली धातु को समर्थन मिल रहा है। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी तीन डॉलर की बढ़त में 1,503.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.17 डॉलर की उछाल के साथ 17.64 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
स्थानीय बाजार में सोना चांदी की कीमत
वहीं स्थानीय बाजार में सोने में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सोना स्टैंडर्ड 50 रुपये चमककर 39,570 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया जो 06 सितंबर के बाद का उच्चतम स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 39,400 रुपये प्रति दस ग्राम बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी गत दिवस के 30,200 रुपये पर स्थिर रही। चांदी हाजिर 47 हजार रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। हालाँकि चांदी वायदा 49 रुपये फिसलकर 45,736 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 920 रुपये और 930 रुपये प्रति इकाई पर टिके रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम=39,570 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम =39,400 रुपये
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम=47,000 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम=45,736 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई = 920 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई= 930 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम= 30,200 रुपये
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
