फोर्ब्स इंडिया ने जारी की भारत के सबसे अमीर लोगों की नई लिस्ट। जी हां फोर्ब्स ने भारत के टॉप 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की है। भारत के सबसे अमीर लोगों की नई सूची सामने आ गई है।
नई दिल्ली: फोर्ब्स इंडिया ने जारी की भारत के सबसे अमीर लोगों की नई लिस्ट। जी हां फोर्ब्स ने भारत के टॉप 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की है। भारत के सबसे अमीर लोगों की नई सूची सामने आ गई है। जिसमें पिछले कुछ सालों की तरह इस साल भी टॉप पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी बरकरार हैं। लगातार 12वें साल मुकेश अंबानी फोर्ब्स इंडिया की सबसे अमीर भारतीय टॉप 100 की सूची में टॉप पर काबिज हैं। बता दें कि करीब 4 मिलियन अमेरिकी डॉलर की बढ़ोतरी के साथ मुकेश अंबानी 51.4 बिलियन की कुल संपत्ति के साथ टॉप पर बरकरार हैं। वहीं गौतम अडानी ने 8 अंकों की बड़ी छलांग लगाई है और इस सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा उदय कोटक ने पहली बार टॉप 5 में जगह बनाई है।

फोर्ब्स की लिस्ट में लक्ष्मी मित्तल 9वें नंबर पर
दूसरी ओर बता दें कि स्टील निर्माता कंपनी आर्सेलर के मालिक लक्ष्मी मित्तल फोर्ब्स की इस लिस्ट में काफी नीचे आ गए हैं। पिछले साल इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहने वाले लक्ष्मी मित्तल 6 पायदान खिसकर 9वें नंबर पर आ गए हैं। फोर्ब्स इंडिया के मुताबिक, स्टील की मांग और उसकी कीमतों में गिरावट की वजह से ऐसा हुआ है। वहीं टॉप टेन में इस बार अजीम प्रेमजी भी नहीं हैं।
जानें देश के टॉप 10 अमीर के नाम
- मुकेश अंबानी: 5140 करोड़ डॉलर (करीब 3.64 लाख करोड़ रुपये)
- गौतम अडानी: 1570 करोड़ डॉलर (करीब 1.11 लाख करोड़ रुपये)
- हिन्दुजा ब्रदर्स: 1560 करोड़ डॉलर (करीब 1.10 लाख करोड़ रुपये)
- पी मिस्त्री: 1500 करोड़ डॉलर (करीब 1.06 लाख करोड़ रुपये)
- उदय कोटक: 1480 करोड़ डॉलर (करीब 1.05 लाख करोड़ रुपये)
- शिव नाडर: 1440 करोड़ डॉलर (करीब 1.02 लाख करोड़ रुपये)
- राधाकृष्णन दमानी: 1430 करोड़ डॉलर (करीब 1.01 लाख करोड़ रुपये)
- गोदरेज फैमिली: 1200 करोड़ डॉलर (करीब 85,200 करोड़ रुपये)
- लक्ष्मी मित्तल: 1050 करोड़ डॉलर (करीब 74,550 करोड़ रुपये)
- कुमार मंगलम बिड़ला: 960 करोड़ डॉलर (करीब 68,160 करोड़ रुपये)
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications