हवाई सफर करने का मन बना रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस त्योहारी सीजन सस्ते में हवाई सफर आप काफी आसानी से कर सकते है।
नई दिल्ली: हवाई सफर करने का मन बना रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस त्योहारी सीजन सस्ते में हवाई सफर आप काफी आसानी से कर सकते है। जी हां विस्तारा एयरलाइन ने अपने घरेलू नेटवर्क पर 48 घंटे की फेस्टिव सेल का एलान किया है। एयरलाइन की यह सेल आज यानि 10 अक्टूबर से शुरू होगी और सभी श्रेणियों के लिए इकोनॉमी, प्रीमियम इकनॉमी और बिजनेस श्रेणी की यात्रा पर उपलब्ध होगी। यह सेल 11 अक्टूबर की रात 12 बजे यानी 12 अक्टूबर शुरू होते ही खत्म हो जाएगी। मंदी में खरीदें 40 हजार तक की ये 6 शानदार बाइक्स ये भी पढ़ें

28 मार्च तक के यात्रा के लिए करा सकते हैं बुकिंग
जानकारी दें कि विस्तारा की सेल के तहत इकोनॉमी क्लास के लिए हवाई किराया 1199 रुपये से, प्रीमियम इकोनॉमी के लिए 2699 रुपये से और बिजनेस क्लास के लिए 6999 रुपये से शुरू होगा। यह किराया एक तरफ यानी वन वे होगा और इसमें सभी टैक्स और फीस शामिल हैं। बता दें कि विस्तारा ने कहा कि यात्री इस पेशकश के तहत इस साल 10 अक्टूबर से लेकर अगले साल 28 मार्च तक यात्रा के लिए टिकट बुक करा सकते हैं।
इस तरह कराएं बुकिंग
विस्तारा की सेल के तहत बुकिंग्स www.airvistara.com, विस्तारा के iOS व एंड्रॉयड मोबाइलन ऐप्स पर, विस्तारा के एयरपोर्ट टिकट ऑफिसेज (ATOs) पर, विस्तारा के कॉल सेंटर के जरिए और ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसीज (OTAs) के जरिए शुरू हो गई हैं। इस बात से भी अवगत करा दें कि सेल के तहत डिस्काउंटेड किराया नॉन-रिफंडेबल है, हालांकि टैक्स फुली रिफंडेबल हैं।
जानें क्या हैं शर्तें
- विस्तारा की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, सेल केवल डॉमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए है और डायरेक्ट फ्लाइट्स पर लागू है।
- वहीं प्रोमो लेवल किराए पर कोई डायरेक्ट चैनल डिस्काउंट लागू नहीं होगा।
- सेल के किरायों के साथ कोई वाउचर, कॉरपोरेट डिस्काउंट/सॉफ्ट बेनिफिट्स का फायदा नहीं लिया जा सकता।
- यह सेल ग्रुप और इन्फैंट बुकिंग्स पर लागू नहीं है।
- विस्तारा डायरेक्ट के फायदे इसमें लागू नहीं होंगे।
जानें किन रूट पर कितना होगा किराया
- दिल्ली-अहमदाबाद रूट पर 2,099 रुपए, दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर 1,499 रुपए, दिल्ली-जम्मू के लिए 1,699 रुपए, दिल्ली-लेह रूट पर 1,499 रुपए किराया होगा।
- वहीं, दिल्ली-लखनऊ के लिए 1,499, दिल्ली-श्रीनगर 1,549 रुपए, मुंबई-बेंगलुरु 1,799 रुपए, मुंबई-गोवा 1,999 रुपए, मुंबई-हैदराबाद के लिए 1,599, डिब्रूगढ़-बागडोगरा 1,999 और हैदराबाद -पुणे 1,949 रुपए किराया देना होगा।
- बता दें कि यह किराया इकोनॉमी क्लास के लिए है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
