करोड़ों वरिष्ठ नागरिक फिक्स्ड डिपॉजिट से प्राप्त ब्याज की रकम पर निर्भर हैं। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने लेकिन बुधवार को ग्राहकों को झटका दिया था।
नई दिल्ली: करोड़ों वरिष्ठ नागरिक फिक्स्ड डिपॉजिट से प्राप्त ब्याज की रकम पर निर्भर हैं। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने लेकिन बुधवार को ग्राहकों को झटका दिया था। जानकारी दें कि एसबीआई ने बुधवार को लोन के लिए ब्याज दरों में कमी करने के साथ ही सीनियर सिटिजनों के लिए 1-2 साल की एफडी की ब्याज दर में .10 फीसदी की कमी की। यह दर 7 फीसदी से कम हो कर अब 6.9 फीसदी हो गई है।

4 करोड़ सीनियर सिटिजनों के प्रभावित होने की आशंका
दूसरी ओर वहीं बैंक ने बचत खाते में 1 लाख रुपये तक की जमा राशि पर ब्याज दर 3.5 फीसदी से घटाकर 3.25 फीसदी कर दी है। एसबीआई का कहना है कि ब्याज दरों में कटौती से सिस्टम में सरप्लस लिक्विडिटी आने की उम्मीद है। बड़ी बात ये है कि एसबीआई के इस कदम के बाद अन्य बैंक भी इस दिशा में कदम उठा सकते हैं। एसबीआई के इस फैसले से करीब 4 करोड़ सीनियर सिटिजनों के प्रभावित होने की आशंका है। एसबीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार करीब 4.1 करोड़ सीनियर सिटिजनों का खाता होने की बात कही गई थी। इन खातों में 14 लाख करोड़ रुपये जमा होने की बात भी रिपोर्ट में थी।
15 लाख रु तक की जमा राशि पर टैक्स में छूट
वहीं ऐसे में एफडी की ब्याज दरों में बदलाव होने से इन जमा राशि पर सीधे तौर पर प्रभाव पड़ेगा। जानकारी के अनुसार ऐसी स्थिति में फाइनेंसियल प्लानर्स सीनियर सिटिजनों को थोड़ा रिस्क उठाने और डेट फंड जैसे मार्केट टू मार्केट प्रोडक्ट्स में निवेश करने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि, सरकार की तरफ से वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (एससीएसएस) पेश की गई है। इसमें 15 लाख रुपये तक टैक्स में छूट है। एसबीआई का कहना है कि इसमें 60 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति सिर्फ 15 लाख रुपये तक की जमा राशि पर टैक्स में छूट प्राप्त कर सकते हैं।
हालांकि जानकारों का मानना है कि सीनियर सिटीजन 15 लाख रुपये एससीएसएस में रख सकते हैं। बाकि राशि को वे सरकार की 7.75 फीसदी जमा योजना में रख सकते हैं। जानकारों के अनुसार मौजूदा स्थिति में डेट म्यूचुअल फंड्स में अधिकतर पैसा आ सकता है क्योंकि यहां अधिक फ्लोटिंग रिटर्न रेट मिल रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
