आज गुरुवार को सोने की कीमत में हल्की बढ़त देखने को मिली, जबकि चांदी में 500 रु की गिरावट देखने को मिली।
नई दिल्ली: आज गुरुवार को सोने की कीमत में हल्की बढ़त देखने को मिली, जबकि चांदी में 500 रु की गिरावट देखने को मिली। आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग बने रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना गुरुवार को 10 रुपए की मामूली बढ़त के साथ 39,520 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया जबकि उद्योगों द्वारा ग्राहकी कम रहने से चांदी 500 रुपए लुढ़ककर 47,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना चांदी की कीमत
विदेश में पीली धातु में रही गिरावट का असर स्थानीय बाजार पर नहीं दिखा। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 7.80 डॉलर टूटकर 1,507.45 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 0.20 डॉलर फिसलकर 1,512.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध को लेकर होने वाली वार्ता से पहले निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं। वार्ता के नतीजों के बारे में विरोधाभासी कयास सामने आ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर भी 0.09 डॉलर की गिरावट के साथ 17.76 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
लगातार तीसरे दिन बढ़ी सोने की चमक
स्थानीय बाजार में सोने की चमक लगातार तीसरे दिन बढ़ी है। सोना स्टैंडर्ड 10 रुपए चढ़कर 39,520 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया जो 07 सितंबर के बाद का उच्चतम स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 39,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,200 रुपए पर टिकी रही। चांदी की ग्राहकी कमजोर रहने से चांदी हाजिर 500 रुपए लुढ़ककर 47,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा 420 रुपए की गिरावट में 45,785 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 920 रुपए और 930 रुपए प्रति इकाई पर अपरिवर्तित रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 39,520 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 39,350 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 47,000 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 45,785 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई : 920 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई : 930 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 30,200 रुपए
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications