पीएमसी बैंक को लेकर हुए घोटाले और आरबीआई के फैसले से लोगों में काफी गुस्सा उमड़ आया है। इसका नजर आज मुंबई कोर्ट के बाहर देखने को मिल गया है। पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक घोटाले के मामले में आरोपी हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल) के मालिकों की बुधवार को मुंबई स्थित किला कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान कोर्ट के बाहर बैंक के खाताधारकों ने जमकर हंगामा किया। आरोपियों की पेशी से पहले ही बड़ी संख्या में खाताधारक कोर्ट के बाहर पहुंच गए थे। जैसे ही आरोपी और उनके वकील कोर्ट पहुंचे खाताधारकों ने उन्हें घेर लिया।

आपको बता दें कि हालात बिगड़ते देख कोर्ट के बाहर पुलिस बल को तैनात किया गया। इस दौरान खाताधारकों ने आरबीआई (RBI) की ओर से कार्रवाई में ढील बरतने का आरोप भी लगाया। कोर्ट के बाहर इस दौरान 'नो बेल ओनली जेल' का नारा गूंजता रहा।
तो वहीं आरोपी जैसे ही कोर्ट पहुंचे अकाउंटर्स की भीड़ ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार से बाहर निकले आरोपियों के वकील के साथ भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने हाथापाई भी की। जिसके बाद मामले में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और निगरानी में आरोपियों और उनके वकील को कोर्ट के अंदर ले जाना पड़ा।
इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों अरोपियों को कोर्ट ने 14 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गौरतलब है कि तीनों आरोपियों में राकेश कुमार वाधवान और सारंग वाधवान के साथ वरियाम सिंह शामिल हैं। माना जा रहा है कि हस्तक्षेप के दौरान तीनों ही घोटाले से संबंधित बड़े खुलासे कर सकते हैं।
आपको बता दें कि हाल ही पीएमसी बैंक के पूर्व एमडी जॉय थॉमस को गिरफ्तार कर लिया गया था। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बैंक में कथित तौर पर 4,355 करोड़ रुपये के लेनदेन से जुड़े मामले में थॉमस को गिरफ्तार किया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
