आज सोना एक माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचा सोना, चांदी की भी कीमत भी बढ़ी। सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत में उछाल देखने को मिली है।
नई दिल्ली: आज सोना एक माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचा सोना, चांदी की भी कीमत भी बढ़ी। सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत में उछाल देखने को मिली है। वैश्विक कारकों के साथ स्थानीय जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना बुधवार को 120 रुपए चमककर एक महीने के उच्चतम स्तर 39,510 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 990 रुपए की छलांग लगाकर दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 47,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। विदेश में मंगलवार को सोने में एक प्रतिशत से ज्यादा का उछाल रहा। दशहरा के मौके पर मंगलवार को बंद रहने के बाद आज स्थानीय बाजार खुलने पर उसका असर दिखा। त्योहारों से पहले आभूषण निर्माताओं की ओर से आ रही मांग ने भी सोने की बढ़त में योगदान दिया।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार सोना और चांदी कीमत
लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज वहां पीली धातु में मामूली गिरावट रही। सोना हाजिर 1.97 डॉलर फिसलकर 1,505.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, भविष्य में दाम बढ़ने की उम्मीद में दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 6.50 डॉलर की बढ़त में 1,510.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध को लेकर गुरुवार से शुरू होने वाली वार्ता में समाधान की संभावना कम होने से निवेशक अभी सतर्कता बरत रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.14 डॉलर की तेजी के साथ 17.86 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने में लगातार दूसरे दिन तेजी रही
स्थानीय बाजार में सोने में लगातार दूसरे कारोबारी दिवस तेजी रही। सोना स्टैंडर्ड 120 रुपए चढ़कर 07 सितंबर के बाद के उच्चतम स्तर 39,510 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही बढ़त में 39,340 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,200 रुपए पर स्थिर रही। धनतेरस से पहले सिक्का निर्माताओं की ओर से ग्राहकी आने से चांदी हाजिर 990 रुपए की छलांग लगाकर 47,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई जो 25 सितंबर के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। चांदी वायदा 815 रुपए की तेजी के साथ 46,205 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 920 रुपए और 930 रुपए प्रति इकाई पर टिके रहे।
दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 39,510 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 39,340 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 47,500 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 46,205 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई : 920 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई : 930 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 30,200 रुपए
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications