रिलायंस जियो ने बुधवार को ग्राहकों से वॉयस कॉल के लिए 6 पैसे प्रति मिनट की दर से शुल्क वसूलने का ऐलान किया है। बता दें कि टर्मिनेशन शुल्क लेने के लिए रिलायंस जियो को बाध्य किया जा रहा है।
नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने बुधवार को ग्राहकों से वॉयस कॉल के लिए 6 पैसे प्रति मिनट की दर से शुल्क वसूलने का ऐलान किया है। बता दें कि टर्मिनेशन शुल्क लेने के लिए रिलायंस जियो को बाध्य किया जा रहा है। जियो नेटवर्क से अन्य ऑपरेटरों के नेटवर्क पर किए गए कॉल पर 6 पैसा प्रति मिनट इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज (आईयूसी) का भुगतान करना होगा। जियो ने कहा है कि वह 6 पैसा प्रति मिनट का चार्ज ग्राहकों से वसूलेगा लेकिन इसके बदले में इतना ही फ्री डेटा देगा। आईयूसी एक मोबाइल टेलिकॉम ऑपरेटर द्वारा दूसरे को भुगतान की जाने वाली रकम है।

ग्राहकों से 6 पैसा प्रति मिनट चार्ज करेगा
जियो ग्राहकों द्वारा किए गए सभी रीचार्ज पर, अन्य मोबाइल ऑपरेटरों को किए गए कॉल पर आईयूसी टॉप-अप वाउचर के माध्यम से 6 पैसा प्रति मिनट की मौजूदा आईयूसी दर से चार्ज लिया जाएगा। जब तक कि ट्राई जीरो टर्मिनेशन चार्ज व्यवस्था लागू नही करती। वर्तमान में यह तारीख 1 जनवरी 2020 है। अब जियो से एयरटेल, वोडाफोन या अन्य नेटवर्क पर कॉल करने पर चार्ज देना होगा।
जियो से जियो वॉयस काल रहेगी मुफ्त
जियो से जियो कॉल पर, सभी इनकमिंग कॉल्स पर, जियो से लैंडलाइन कॉल पर, व्हाट्सएप या फेसटाइम और इसी तरह के प्लेटफॉर्म का उपयोग करके की गई कॉल।
जानें क्या है आईयूसी
जब एक टेलीकॉम ऑपरेटर के ग्राहक दूसरे ऑपरेटर के ग्राहकों को आउटगोइंग मोबाइल कॉल करते हैं तब आईयूसी का भुगतान कॉल करने वाले ऑपरेटर को करना पड़ता है। दो अलग-अलग नेटवर्क के बीच ये कॉल मोबाइल ऑफ-नेट कॉल के रूप में जानी जाती हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) द्वारा आईयूसी शुल्क निर्धारित किए जाते हैं और वर्तमान में यह 6 पैसे प्रति मिनट हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
