दो भारतीय मूल के व्यक्तियों को अमेरिकी पत्रिका फॉर्च्यून द्वारा 40 वर्ष से कम उम्र के 40 सबसे प्रभावशाली और प्रेरक युवा लोगों की वार्षिक सूची में नामित किया गया है।
हर साल फॉर्च्यून के द्वारा कारोबारियों की एक लिस्ट पेश की जाती है जिसमें भारतीयों का भी नाम शामिल होता है। इस बार दो भारतीय मूल के व्यक्तियों को अमेरिकी पत्रिका फॉर्च्यून द्वारा 40 वर्ष से कम उम्र के 40 सबसे प्रभावशाली और प्रेरक युवा लोगों की वार्षिक सूची में नामित किया गया है।
फॉर्च्यून की 40 से कम के 40-2019 की लिस्ट में इनटेल के उपाध्यक्ष (कृत्रिम मेधा सॉफ्टवेयर और एआई लैब) अर्जुन बंसल और फैशन मंच जिलिंगो की मुख्य कार्यकारी अधिकारी व सह संस्थापक अंकिति बोस को इस सूची में स्थान मिला है।

आपको बता दें कि फॉर्च्यून रिपोर्ट में कहा गया है कि 35 साल के बंसल की टीम में लगभग 100 कर्मचारी शामिल हैं, जो अमेरिका, इस्राइल और पोलैंड में फैले हैं। उनके ये सहयोगी लगातार एआई प्रौद्योगिकी पर काम करते हैं और इनटेल की सिलिकल चिप को नवीनतम एआई सॉफ्टवेयर के साथ बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं। मैग्जीन ने कहा है कि अर्जुन बंसल, कृत्रिमबुद्धिमत्ता सॉफ्टवेयर और सेमीकंडक्टर दिग्गज इंटेल में उपाध्यक्ष के रुप में काम कर रहे हैं।
आपको बता दें कि इन्टेल की एक महत्वपूर्ण एआई परियोजना विशेष कंप्यूटर चिप में इन्वाल्व है, जो निर्वाणा द्वारा विकसित की गई है। इस चिप का विकास बंसल द्वारा सह स्थापित स्टार्टअप द्वारा किया गया था। इनटेल ने 2016 में इसका 35 करोड़ डॉलर के सौदे में अधिग्रहण किया था।
तो वहीं 27 साल की अंकिति बोस ने बैंकॉक के चातुचक बाजार में जाने के बाद से सिंगापुर में एक स्टार्टअप स्थापित किया। उन्होंने पाया कि दुकानदारों के पास अपने उत्पाद आनलाइन बेचने का कोई अच्छा जरिया नहीं है। आज उनके स्टार्टअप को चार साल पूरे हो चुके हैं। बोस के इस स्टार्टअप में आज 8 देशों में कर्मचारियों की संख्या 600 पर पहुंच गई है। उनकी कंपनी का मूल्यांकन 97 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
