नई दिल्ली। मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दीवाली के ठीक पहले बड़ा गिफ्ट दिया है। केन्द्रीय सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानी डीए 5 फीसदी बढ़ा दिया गया है। इस बढ़ोत्तरी के साथ ही यह अब 12 फीसदी से बढ़कर 17 फीसदी हो गया है। यह फैसला कैबिनेट की आज हुई बैठक में लिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की। डीए के अलावा अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी इस बैठक में हुए हैं। मोदी सरकार के इस फैसले से करीब 48 लाख कर्मचारियों और 62 लाख रिटायर लोगों को मिलेगा।

जावड़ेकर ने दी जानकारी
कैबिनेट की बैठक में हुए फैसलों की जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी। इन्होंने कर्मचारियों के लिए दिवाली का तोहफा बताते हुए कहाकि कैबिनेट ने महंगाई भत्ता यानी डीए में 5 फीसदी की बढ़त के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। यह बढ़ा हुआ डीए केन्द्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2019 से मिलेगा। यह फैसला सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है।
पीएम किसान योजना में दी राहत
आज हुई कैबिनेट में दूसरा बड़ा फैसला पीएम किसान योजना हो लेकर हुआ है। पीएम किसान सम्मान निधि के लिए अब आधार की जरूरत 30 नवंबर 2019 तक नहीं होगी। इा तरीख तक किसान बिना आधार को अपडेट कराए पैसा ले सकते हैं। 30 नवंबर के बाद आधार देकर ही पैसा लिया जा सकेगा। अभी 1 अगस्त 2019 तक इस स्कीम से बिना आधार अपडेट कराए पैसा लिया जा सकता थाा।
कश्मीर में बसने वालों को मिलेगा 5.5 लाख रुपये
कैबिनेट ने एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जावडेकर ने बताया कि इसके तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से आकर जम्मू-कश्मीर छोड़कर अन्य हिस्सों में बसने वालों को आर्थिक मदद दी जाएगी। यह मदद 5300 परिवारों को मिलेगी, जो वापस आए हैं। इन परिवारों को 5.5 लाख रुपये दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : ATM : पैसे देने के अलावा ये 10 काम भी करता है एटीएम, ऐसे उठाएं फायदा
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
